हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN 1st ODI: मैच से पहले भारतीय टीम को लगा एक और झटका, ऋषभ पंत वनडे सीरीज से हुए बाहर

विज्ञापन

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली तीन मैच की सीरीज का पहला मुकाबला आज ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं मैच के शुरू होने के पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के चलते इस सीरीज से बाह हो गए हैं। उनकी जगह फिलहाल किसी को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।

पंत की चोट को लेकर बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है जिसमें बताया गया है कि मेडिकल टीम से बातचीत के बाद ऋषभ पंत इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह फिलहाल कोई भी रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया गया है। पंत टीम के साथ टेस्ट मैच में वापस जुड़ जाएंगे। इसके अलावा अक्षर पटेल भी पहले वनडे मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (wk), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन

विज्ञापन

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिटन दास (c), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (w), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन

IND vs BAN Head to Head in ODI

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है। दोनों के वनडे में कुल 35 बार आमने सामने हुई (जिन मैचों के नतीजे आए)। इसमें भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। 30 बार भारतीय क्रिकेट टीम ने बाजी मारी जबकि सिर्फ 5 वनडे में बांग्लादेश ने भारत को हराया है। भारतीय टीम 4 बार बांग्लादेश में सीरीज खेलने गई है जिसमें से उसे तीन बार जीत हासिल हुई है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola