IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ 4 दिसंबर 2022 से खेली जाने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इंजरी के चलते इस सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ता इसी सप्ताह उनकी जगह रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकते हैं। उनकी जगह टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – ‘सूर्या जो करता है, उसे करने का मैं सपना भी नहीं देख सकता’…विस्फोटक बल्लेबाज ने दिया बड़ा बयान
जडेजा अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं- रिपोर्ट्स
दरअसल क्रिकबज नामक वेबसाइट के मुताबिक जडेजा अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं और इसीलिए उनका सीरीज में खेलना मुश्किल है। वहीं बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया है कि जडेजा कई बार चैकअप और फिटनेस टेस्ट के लिए एनसीए गए हैं। हालांकि अभी भी ये संभावना नहीं है कि वे बांग्लादेश के खिलाफ दौरे के लिए फिट हो पाएंगे।
एशिया कप में हुए थे चोटिल
बता दें कि स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा एशिया कप 2022 में हांगकांग के खिलाफ खेले गए मैच में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे और उनका ऑपरेशन भी हुआ था। चोट इतनी गहरी थी कि वे ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। वहीं जब उन्हें बांग्लादेश दौरे के लिए चयनित किया गया था तब फैंस को उम्मीद थी कि वे इसमें खेलेंगे, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मुश्किल नजर आ रहा है।
अभी पढ़ें – Yuvraj Singh: दिग्गज खिलाड़ी रहे युवराज सिंह मुश्किल में…हो सकती है बड़ी कार्रवाई, जानें वजह
बांग्लादेश वनडे के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (सी), केएल राहुल (वीसी), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, दीपक चाहर, यश दयाल।
बांग्लादेश टेस्ट के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (सी), केएल राहुल (वीसी), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines