ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में विजय रथ पर सवार टीम इंडिया का अगला मुकाबला बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 19 अक्टूबर को पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित एंड कंपनी की कोशिश रहेगी कि वह इस मुकाबले में भी जीत हासिल करे। ऐसे में बात करें ब्लू टीम बांग्लादेश के खिलाफ किस मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती है, तो वो इस प्रकार है-
रोहित के साथ गिल करेंगे पारी का आगाज:
रोहित के साथ गिल का सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतरना कंफर्म नजर आ रहा है। दोनों ही बल्लेबाज एक साथ टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कैप्टन शर्मा तो जारी टूर्नामेंट में कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। पिछले दो मुकाबलों में उन्होंने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए शतक और अर्धशतक लगाया है।
यह भी पढ़ें- VIDEO: वर्ल्ड कप 2023 में जो खिलाड़ी मचा रहा है कोहराम, सचिन के चहेते ने उसका उड़ाया डंडा
इन बल्लेबाजों के उपर रहेगा मध्यक्रम का दारोमदार:
मध्यक्रम का दारोमदार अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के साथ-साथ श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के कंधों पर रहेगा। ये तीनों ही बल्लेबाज जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे हैं। शुरुआती मुकाबलों में जरूर अय्यर अपने पथ से भटके हुए नजर आ रहे थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उम्दा बल्लेबाजी करते हुए वह भी लय मे आ गए हैं।
तीन ऑलराउंडर के साथ मैदान में उतर सकती है ब्लू टीम:
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम तीन ऑलराउंडर के साथ मैदान में उतर सकती है। इसमें उप-कप्तान हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा का नाम कंफर्म नजर आ रहा है। वहीं तीसरे ऑलराउंडर के रूप में शार्दुल ठाकुर को जगह मिल सकती है। इसकी वजह विकेट का मिजाज है। पुणे में स्पिनरों को कुछ खास मदद नहीं मिलती है। बल्लेबाजों के लिए यह मैदान जन्नत है।
यह भी पढ़ें-NZ Vs AFG: फिलिप्स, लाथम और यंग का चेन्नई में जलवा, क्या एक और उलटफेर कर पाएगी अफगानिस्तान?
इन गेंदबाजों पर रहेगा भार:
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम दो पेशेवर तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकती है। इसमें जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है। दोनों ही गेंदबाज टूर्नामेंट में अपना काम बखूबी निभा रहे हैं। इसके अलावा विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव का उतरना पक्का है। यादव ने मध्य के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की है।
बांग्लादेश के खिलाफ कुछ इस प्रकार हो सकती है भारतीय प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
53 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines