नई दिल्ली: टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल का टी 20 वर्ल्ड में खराब प्रदर्शन जारी है। पिछले तीन मैचों में वह सिर्फ 18 रन ही बना पाए हैं। केएल को बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को होने वाले मुकाबले में बाहर करने की डिमांड की जा रही है। हालांकि टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने उनका समर्थन किया है।
वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली भी इस मैच से पहले उन्हें बैटिंग टिप्स देते नजर आए। पूर्व कप्तान ने एडिलेड में भारत के वैकल्पिक अभ्यास के दौरान लंबी चर्चा की। कोहली इनडोर अभ्यास सत्र के दौरान उनके बैटिंग कोच बने और बल्लेबाजी के मुद्दों पर चर्चा की। कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह केएल को टिप्स देते नजर आ रहे हैं। मानो कह रहे हों- इस बार ऐसे खेलना भाई…केएल भी उनकी बातों को ध्यान से सुनते नजर आए।
अभी पढ़ें – ZIM vs NED: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलियाई पिचों के बारे में बताया
कोहली ने केएल को अपने कंधे खोलने से लेकर ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर बॉल की मूवमेंट के बारे में बताया। उन्होंने फुटवर्क पर भी जोर दिया। भारत के पूर्व कप्तान ने वेंकटेश अय्यर को भी यही सलाह दी थी। टी20 विश्व कप 2022 के पहले तीन मैचों में एक अंक के स्कोर से आगे निकलने में नाकाम रहने के बावजूद राहुल को भारतीय टीम प्रबंधन द्वारा जोरदार समर्थन दिया गया है, जिसमें मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर शामिल हैं।
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1587459904675225602?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1587459904675225602%7Ctwgr%5E55d88e326f44044ed9161ed69fda2ba2bc72697a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.insidesport.in%2Find-vs-ban-live-virat-kohli-turns-coach-for-kl-rahul-offers-struggling-vice-captain-advice-in-special-pep-talk-watch-video%2F
अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy: कौन है वो गेंदबाज, जिसने फाइनल ओवर में 2 विकेट चटकाकर मचा दिया कोहराम
https://twitter.com/waltairblues/status/1587361965244030977?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1587361965244030977%7Ctwgr%5E17e3a706239888a7d3c09178349b6f8f3ad4f2f7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news18.com%2Fcricketnext%2Fnews%2Fwatch-virat-kohli-spends-time-with-kl-rahul-in-training-session-advices-him-to-adjust-few-things-6288295.html
राहुल द्रविड़ ने किया समर्थन
राहुल द्रविड़ ने कहा- “मुझे लगता है कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं, उसका एक शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है। मुझे लगता है कि वह शानदार बल्लेबाजी कर रहा है। T20I में ये चीजें हो सकती हैं, शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए यह इतना आसान नहीं रहा है। कोच ने आगे कहा- यह टूर्नामेंट चुनौतीपूर्ण रहा है। मुझे लगता है कि वह पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क की पसंद के खिलाफ अभ्यास खेलों में शानदार थे। उन्होंने 60 या 70 रन बनाए। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि अगले कुछ मैचों में वह बेहतर हो जाएंगे।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
29 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
39 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
40 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
55 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines