IND vs BAN ODI: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया में मध्यप्रदेश के तूफानी बल्लेबाज रजत पाटीदार को मौका मिला है। वह लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर हैं। अगर उनका फॉर्म जारी रहा तो वह अकेले के दम पर मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। अच्छी बात ये है कि इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी में रजत का बल्ला आग उगल रहा है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि वह बांग्लादेश के छक्के छुड़ा सकते हैं।
रजत पाटीदार ने दिग्गजों को छोड़ा पीछे
मौजूदा समय में भारतीय टीम में चल रहे कॉम्पिटीशन को देखते हुए जगह बनाना बहुत बड़ी बात है, लेकिन रजत पाटीदार ने अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाई है। बीसीसीआई ने जब टीम का ऐलान किया तो उसमें संजू सैमसन, दीपक हुड्डा जैसे नाम नहीं थे, जबकि पाटीदार को जगह मिली। आपको बता दें कि भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच वनडे सीरीज 4 दिसंबर से खेली जाएगी।
अभी पढ़ें – पिता के नक्शेकदम पर बेटा…धाकड़ बैटर के बेटे ने अपनी पहली पारी में जड़ा शतक
इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं रजत पाटीदार
रजत पाटीदार इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। घरेलू क्रिकेट में पिछली 10 पारियों में 398 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से पांच अर्द्धशतकीय पारियां निकलीं। पाटीदार का इस बीच टॉप स्कोर नाबाद 92 रन रहा है।
पहले रणजी ट्रॉफी जिताई..अब विजय हजारे में मचा रहे धमाल
रजत पाटीदार पिछले 2 सालों से जबरदस्त फॉर्म में हैं। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था, लिहाटा एमपी विजेत बना। इसके बाद रजत ने शैयद मुश्ताक अली ट्राफी में धूम मचाई और अब विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके इसी फॉर्म को देखते हुए बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया है।
आईपीएल में धमाल मचा चुके हैं रजत पाटीदार
तूफानी बल्लेबाज रजत पाटीदार आईपीएल में धमाल मचा चुके हैं। रजत ने 12 मैच खेलते हुए 11 पारियों में 40.4 की औसत से 404 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्द्धशतक भी निकले। आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर 112 है। आईपीएल में रजत 144.29 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं, जो शानदार माना जाता है।
अभी पढ़ें – IND vs NZ 1st ODI: Umran Malik की एंट्री..संजू सैमसन बाहर…वसीम जाफर ने चुनी प्लेइंग 11
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत, ईशान किशन, रजत पाटीदार, शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
6 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
57 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines