IND vs BAN: न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से मात खाने के बाद भारतीय टीम तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंच गई है। दोनों के बीच पहला वनडे मैच 4 दिसंबर 2022 को खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मैच से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में उमरान मलिक (Umran Malik) को शामिल किया गया है।
इस वजह से बाहर हुए शमी
बीसीसीआई ने बयान में बताया है कि “शमी को बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से पहले कंधे में चोट लग गई थी और इसी कारण वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह इस समय बेंगलुरू स्थित एनसीए में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं।” वहीं उनकी जगह उमरान मलिक को शामिल किया गया है जिन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में सभी का दिल जीत लिया था।
PAK vs ENG: बाबर आजम ने बेन स्टोक्स को कवर पर मारा ‘चाटा शॉट’, झूमा रावलपिंडी स्टेडियम, देखें वीडियो
https://twitter.com/BCCI/status/1598904750644527104
IND vs BAN Head to Head in ODI
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है। दोनों के वनडे में कुल 35 बार आमने सामने हुई (जिन मैचों के नतीजे आए)। इसमें भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। 30 बार भारतीय क्रिकेट टीम ने बाजी मारी जबकि सिर्फ 5 वनडे में बांग्लादेश ने भारत को हराया है। भारतीय टीम 4 बार बांग्लादेश में सीरीज खेलने गई है जिसमें से उसे तीन बार जीत हासिल हुई है।
PAK vs ENG: रावलपिंडी की पाटा पिच पर बाबर आजम ने अंग्रेजों को पीटा, जड़ दिया शतक
भारत वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शाहबाज़ अहमद, केएल राहुल, ऋषभ पंत, इशान किशन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन
बांग्लादेश वनडे टीम: यासिर अली, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, अफीफ हुसैन, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, नुरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, हसन महमूद , एबादोत हुसैन, नासुम अहमद
IND vs BAN Series Schedule: ये है शेड्यूल
भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले 4, 7 और 10 दिसंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 14 दिसंबर से जबकि दूसरा टेस्ट मैच 22 दिसंबर से खेला जाएगा। रोहित शर्मा दोनों सीरीज में टीम इंडिया की अगुआई करेंगे।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines