IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला पुणे में खेला गया था। टीम इंडिया ने इस मुकाबले को सात विकेट से जीता था। इस मैच के आखिरी कुछ क्षणों में एक वाइड बॉल को लेकर काफी बवाल मचा। हालांकि, फील्ड अंपायर रिटर्ड केटलबोरो ने इसे वाइड नहीं दिया था। इसके बाद विराट कोहली ने अपना शतक छक्का लगाकर पूरा कर लिया। एक ओर सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या बांग्लादेश के गेंदबाज ने जानबूझकर विराट का शतक रोकने के लिए वाइड बॉल फेंकी। इसको लेकर टीम के कार्यवाहक कप्तान नजमुल हसन शांतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब देते हुए पूरा सच बताया है।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल विराट कोहली 97 रन पर खेल रहे थे और भारत को जीत के लिए 2 रन की जरूरत थी। इस स्थिति में बांग्लादेश के गेंदबाज नसूम अहमद ने लेग स्टंप के बाहर गेंद फेंकी। यह गेंद साफ वाइड लग रही थी लेकिन अंपायर केटेलबोरो ने इसे वाइड नहीं दिया। इसके बाद गेंद के वाइड होने या ना होने पर तो काफी विवाद हुए। लोगों ने अपने-अपने तरीके से MCC के नियमों का भी हवाला दिया। लेकिन इसका दूसरा एंगल अगर देखें तो क्या बांग्लादेश के खिलाड़ी ने जानबूझकर वाइड बॉल फेंकी थी। इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के इस मैच के कप्तान नजमुल हसन शांतो से भी सवाल पूछा गया।
यह भी पढ़ें:- टीम इंडिया सेमीफाइनल के नजदीक! जीत के चौके के बावजूद Points Table में दूसरे स्थान पर
https://twitter.com/AYUSH16769142/status/1715276214750138744
कप्तान ने बताया पूरा सच
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश के कप्तान से दो बार अलग-अलग रिपोर्टर्स ने इसको लेकर सवाल किया। पहले जब मीडिया ने पूछा कि क्या कुछ प्लानिंग हुई थी कि, विराट के शतक को रोकने के लिए जानकर वाइड बॉल फेंकी जाए। इस पर शांतो ने कहा कि, ‘नहीं, नहीं ऐसा कोई प्लान नहीं था। कोई भी गेंदबाज वाइड बॉल नहीं फेंकना चाहता।’ फिर इसके बाद दूसरे रिपोर्टर ने भी बांग्लादेशी कप्तान से यही सवाल पूछा। इस बार शांतो थोड़ा तेजी से बोले कि,’नहीं नहीं नहीं…इसमें हमने जानकर कुछ नहीं किया। हम प्रॉपर गेम खेलना चाहते थे।’
यह भी पढ़ें:- क्या विराट कोहली की सेंचुरी देखना चाहते थे अंपायर रिचर्ड केटलबोरो? बॉल को नहीं दिया वाइड
अंपायर के फैसले पर विवाद
वहीं अंपायर रिचर्ड केटलबोरो के फैसे पर तो विवाद हो ही रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के भी वीडियो वायरल होने लगे हैं जहां अश्विन के सामने नवाज की गेंद वाइड दी गई थी। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं कई लोग एमसीसी के नियमों का भी अलग-अलग हवाला दे रहे हैं। लेकिन अगर नियम की मानें तो अश्विन वाली गेंद वाइड दी गई थी और ऐसे ही विराट वाली गेंद भी वाइड दी जानी चाहिए थी। इस पर विवाद जारी है, देखना होगा कि आईसीसी की तरफ से नियम को लेकर कोई स्पष्टीकरण और इस पर प्रतिक्रिया आती है या नहीं।
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
4 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
14 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
20 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines