IND vs BAN: टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में करारी हार का सामना करना पड़ा है, रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया 1 विकेट से हार गई, भारतीय गेंदबाज बांग्लादेश का आखिरी विकेट नहीं ले पाए और टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस हार के बाद टीम को कई दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। इसी कड़ी में टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने अंतिम ओवर में गेंदबाजी पर सवाल उठाए हैं।
और पढ़िए – Gujarat Voting Phase 2: इरफान-युसूफ ने डाले वोट, कहा- भारत बन सकता है महाशक्ति
हमारा डेथ ओवर का गेंदबाज कौन है?
मैच के बारे में बोलते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा कि ‘यह भारत का मैच था, उन्होंने नौ विकेट लिए थे। गेंदबाजी शानदार थी, उन्होंने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद भारत को मैच में वापस ला दिया। गेंदबाजी ने 40वें ओवर तक उसे कवर किया, लेकिन अंतिम 10 ओवरों में हमारा डेथ बॉलर कौन है? क्या यह दीपक चाहर या कुलदीप सेन है?’
वाशिंगटन सुंदर को लगानी चाहिए थी डाइव
वहीं इसके अलावा कैफ ने भारतीय टीम को फील्डिंग के लिए भी लताड़ा। उन्होंने कहा कि ‘हमने कैच छोड़े। केएल राहुल अक्सर ऐसा नहीं करते। वह एक अच्छे फील्डर हैं, उन्होंने टी20 विश्व कप में डीप से सीधे हिट के साथ लिटन दास को रन आउट किया। सुंदर ने कोशिश करने और कैच लेने के लिए डाइव नहीं लगाई।’ उन्होंने ये भी कहा कि वे इस प्रदर्शन से निराश हैं।
और पढ़िए – Jasprit Bumrah Birthday: बचपन में पिता को खोया, जूते खरीदने के भी नहीं थे पैसे, जानें बुमराह अपने संघर्ष से कैसे बने ‘यॉर्कर किंग’
भारतीय टीम की खराब बल्लेबाजी
मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने खराब बल्लेबाजी की, आलम यह रहा कि टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई, भारत की पारी 41.2 ओवर में 186 रन के स्कोर पर सिमट गई। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 46वें ओवर में नौ विकेट पर जीत के लिए जरूरी रन बना डाले।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
43 mins agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
45 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines