नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच चल रहा टी 20 वर्ल्ड कप का 35 वां मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मैच में बारिश ने खलल डाल दिया है। टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 184 रन बनाए। मौसम का मिजाज देखते हुए बांग्लादेश ने शुरू से ही तेज बल्लेबाजी की और 7 ओवर में बिना विकेट खोए 66 रन ठोक डाले। लिटन दास ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए 21 गेंदों में पचासा ठोक डाला। बारिश आने तक वह 26 गेंदों में 7 चौके-3 छक्के ठोक नाबाद 59 रन बना चुके हैं। जबकि नजमुल शंटो 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
अभी पढ़ें – T20 world cup 2022: राशिद खान की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट…श्रीलंका के खिलाफ हुए थे बुरी तरह जख्मी
dls method
बारिश नहीं रुकी तो बांग्लादेश जीतेगा मैच
एडिलेड में बारिश नहीं रुकी तो टीम इंडिया को नुकसान होगा और वह मुकाबला हार जाएगी। बांग्लादेश ने मौसम का मिजाज भांपते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस तरह वह टार्गेट से 16 रन आगे है। बांग्लादेश को 7 ओवर में 40 रन बनाने चाहिए थे, लेकिन वह 66 रन बना चुकी है। बांग्लादेश यहां डीएलएस के बराबर स्कोर से 16 रन आगे है। यदि 6 ओवर का मैच नहीं हुआ होता तो एक-एक पॉइंट की संभावनाएं बन सकती थी।
अभी पढ़ें – PAK vs SA: मैच से पहले पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका, नहीं खेलेगा ये दिग्गज, जानें वजह
मैच की बात करें तो टीम इंडिया की धीमी शुरुआत के बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला। कप्तान रोहित शर्मा 8 गेंदों में महज 2 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने तूफान मचा दिया। केएल राहुल ने 32 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के ठोक शानदार फिफ्टी जमाई। उन्होंने कुल 50 रन बनाए। वहीं विराट कोहली ने 44 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्का ठोक नाबाद 64 रन जड़े। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 4 चौके जमाकर 30 रन ठोके। रविचंद्रन अश्विन ने 6 गेंदों में 13 रन बनाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
18 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines