IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में Shubman Gill ने बल्ले से तबाही मचाई है। उन्होंने विराधी टीम के हर एक गेंदबाज को निशाना बनाया और खुलकर बल्लेबाजी की। 110 रनों की पारी खेलते हुए उन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी भी बना डाली।
110 रनों शानदार शतकीय पारी खेलते हुए शुभमन गिल ने एक से बढ़कर एक शॉट्स दिखाए। उन्होंने मैदान के चारों दिशाओं में रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 152 गेंदों का सामना किया और 10 चौके समेत 3 खतरनाक छक्के भी कूट डाले। हालांकि अंत में वह मेहदी हसन मिराज की गेंद पर कैच आउट हो गए।
और पढ़िए – IND vs BAN: मैदान पर Shubman Gill ने मचाई तबाही…जड़ दिए 3 खतरनाक छक्के, देखें VIDEO
बांग्लादेश को 513 रनों का बेहद मुश्किल टारगेट मिला
दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने दूसरी पारी 258/2 के स्कोर पर घोषित कर दी है। इस मुकाबले में बांग्लादेश को 513 रनों का बेहद मुश्किल टारगेट मिला है।
https://twitter.com/Shubman_X77/status/1603696816033214466?s=20&t=sgxpcrxLWoouRIUTxV6jog
टीम इंडिया ने पहली पारी में 404 रन बनाए थे
टीम इंडिया ने पहली पहली पारी में 404 रन बनाए थे। इसके बाद बांग्लादेश को पहली पारी में 150 रन पर आल आउट कर दिया। इस तरह टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 254 रन की बढ़त हासिल की थी।
और पढ़िए – AUS vs SA 1st test: ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में लौटा तूफानी गेंदबाज
दूसरी पारी में पुजारा और गिल ने ठोकी सेंचुरी
दूसरी पारी में भारत ने चेतेश्वर पुजारा (102*) और शुभमन गिल की (110) रनों की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत 513 रनों टारगेट दिया है। विराट कोहली ने 19 रन बनाए, जबकि केएल राहुल 23 बनाकर आउट हो गए थे। अब बांग्लादेश को अगह यह मुकाबला जीतना है तो उसे 513 रन बनाने हैं, इसके लिए 1 दिन का समय बाकी है।
भारत (प्लेइंग इलेवन)– शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन)- जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
32 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines