IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश केबीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में कप्तान केएल राहुल दूसरी पारी में भी फ्लॉप हुए हैं। वह महज 23 रन बनाकर आउट हो गए हैं। केएल राहुल को Khaled Ahmed ने शिकार बनाया। केएल राहुल पहली पारी में 22 रन बना पाए थे। इस तरह उनके बल्ले से दोनों पारियों में सिर्फ 45 रन ही निकले हैं।
टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे केएल राहुल 23 रन बनाकर आउट हुए। वे खालिद अहमद की बॉल पर फाइन लेग बाउंड्री पर खड़े तैजुल इस्लाम को कैच दे बैठे।
और पढ़िए – IND vs BAN: शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा शतक, भारतीय टीम ने घोषित की पारी
IND vs BAN पहला टेस्ट मैच का हाल
फिलहाल टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 330 रनों की लीड ले ली है है। क्रीज पर गिल 49 जबकि पुजारा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। तीसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल जारी है। दूसरे सेशन तक 25 ओवर फेंके जा चुके हैं।
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट का स्कोरकार्ड
टीम इंडिया ने पहली पहली पारी में 404 रन बनाए थे। इसके बाद बांग्लादेश को पहली पारी में 150 रन पर आल आउट कर दिया। इस तरह टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 254 रन की बढ़त हासिल कर ली हैं। अब टीम इंडिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है।
केएल राहुल की पिछली पांच पारियां
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 (133)
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 (21)
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 (35)
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 (22)
बांग्लादेश के खिलाफ 22 (54)
बांग्लादेश के खिलाफ 23 (62)
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines