IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच ढाका में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार टेस्ट क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का शानदार मौका है। अगर वह 13 रन बना लेते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमेन को पीछे छोड़ देंगे।
दरअसल, चेतेश्वर पुजारा ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 97 मैच खेले हैं, जिसमें 44.76 की शानदार औसत से 6984 रन बनाए हैं, वह क्रिकेट के लीजेंड और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन को टेस्ट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में पीछे छोड़ने के बेहद करीब हैं।
और पढ़िए – IND vs BAN: 12 साल बाद लौटे Unadkat ने घातक गेंद से किया Zakir Hasan का शिकार, देखें VIDEO
पुजारा को बनाने हैं बस 13 रन, पीछे छूट जाएंगे ब्रैडमैन
सर डॉन ब्रैडमैन ने कुल 52 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 6996 रन बनाए। उनका औसत 99.94 का है। वहीं चेतेश्वर पुजारा अब तक टीम इंडिया के लिए 97 टेस्ट मैच खेले चुके हैं, जिनमें उन्होंने 6984 रन बना लिए हैं। यानी अगर पुजारा 13 रन बना और बना लेते हैं तो टेस्ट फॉर्मेट में टोटल रन बनाने के मामले में वह ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ देंगे।
इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं पुजारा
टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इस समय शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पुजारा ने एक शतकीय पारी भी खेली थी। चटगांव टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 90 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 102 रनों की पारी खेली थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
30 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines