IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। एक बेहतर शुरुआत के बाद टीम इंडिया के बैक टू बैक 4 झटके लग गुए हैं।
टीम इंडिया को चौथा झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा। पंत 46 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने बोल्ड कर दिया। पंत महज 4 रन से अपने अर्धशतक चूक गए, लेकिन इस पारी की बदौलत उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
पंत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के पूरे किए
ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों का लिस्ट में शामिल हो गए हैं। पंत ने यह कारनामा 54 इनिंग में किया। इस मामले में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी टॉप पर हैं, उन्हें 46 इनिंग में 50 छक्के पूरे किए थे, दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्हें 51 इनिंग में 50 छक्के पूरे किए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पंत आ गए हैं, उन्होंने 54 इनिंग में टेस्ट क्रिकेट में 50 छक्के पूरे कर लिए हैं।
और पढ़िए – Andrew Flintoff: भीषण सड़क हादसे का शिकार हुआ ये दिग्गज क्रिकेटर, एयरलिफ्ट कर ले जाया गया अस्पताल
Fastest 50 Sixes in Test Cricket:
Shahid Afridi – 46
Rohit Sharma – 51
Rishabh Pant – 54
Tim Southee – 60
Andrew Flintoff – 71
और पढ़िए – Ranji trophy: अर्जुन तेंदुलकर ने लूटी लाइमलाइट, लेकिन RCB के इस बैटर ने मचाई असली तबाही
भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (india vs bangladesh head to head record)
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन 11 मैचों में से भारत ने 9 पर कब्जा किया है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
22 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
43 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
54 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
58 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines