IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दूसरे दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश की कमर तोड़ दी है। बांग्लादेश के ओपनर शांन्तो को मोहम्मद सिराज ने पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट किया। इसके बाद उन्होंने गेंद से कहर बरपाते हुए बैक टू बैक दो झटके और दे दिए हैं। उन्होंने अब तक 9 ओवर फेंककर 3 विकेट झटक लिए हैं।
https://twitter.com/GolukumarKu/status/1603322169333018624?s=20&t=QgojkaTzf6sqg3JqAwVfvQ
मोहम्मद सिराज ने जाकिर हसन और कप्तान लिट्टन दास का शिकार किया। कप्तान लिट्टन दास सिराज की गेंद पर चारों खाने चित हो गए। उनके बल्ले से गेंद टकराई लेकिन वह गेंद को पूरी तरह नहीं रोक पाए और गेंद ने टप्पा खाकर गिल्लियां उड़ा दीं।
सिराज ने लिट्टन दास को मारा बोल्ड
दरअसल, मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के लिए 14वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने गुड लेंथ फेंकी, जो पड़कर अंदर आई। बल्लेबाज ने बल्ला भी लगाया लेकिन गेंद बल्ले से लगने के बाद भी स्टंप उड़ा ले गई। आउट होने के बाद बैटर चारों खाने चित हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
टीम इंडिया ने बनाए हैं 404 रन
टीम इंडिया ने पहली पारी में मैच के दूसरे दिन गुरुवार को 278/6 से आगे खेलना शुरू किया था। दूसरे दिन अश्विन और कुलदीप यादव ने बल्ले से तबाही मचाई और टीम इंडिया को 404 रनों तक पहुंचा दिया।
अश्विन- कुलदीप यादव ने बल्ले से दिया शानदार योगदान
दूसरे दिन स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने 58 रन और स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 40 रन बनाए। इन दोनों ने 8वें विकेट की पार्टनरशिप में 92 रन जोड़े। इससे पहले श्रेयस अय्यर 86 रन बनाकर आउट हुए थे।
इन गेंदबाजों ने चटकाए 4-4 विकेट
पहली पारी में बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने एक समान 4-4 विकेट लिए। वहीं इबादत हुसैन और खालिद अहमद को एक-एक विकेट मिले।
और पढ़िए – IND vs BAN: सिराज ने कर दिया खुलासा, बताया- लिटन दास से क्या बोला
विराट और राहुल फ्लॉप हुए
पहले दिन टीम इंडिया के लिए श्रेयस और पुजारा ने पांचवें विकेट के लिए 149 रनों की पार्टरनरशिप की थी, जिसकी बदौलत भारत मजबूत स्थिति में पहुंच पाया था। हालांकि इस मैच में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला नहीं चल पाया और वह महज 1 रन बना सके. वहीं केएल राहुल (22), शुभमन गिल (20) और ऋषभ पंत (46) कुछ ज्यादा योगदान नहीं दे पाए।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
18 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
38 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines