IND vs BAN: बांग्लादेश और भारत के बीच खेले गए पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। बांग्लादेश के लिए आखिरी विकेट तक मेहदी हसन मिराज और मुस्ताफिजुर रहमान डटे रहे और 51 रनों की साझेदारी कर टीम को मैच जितवा। इस मैच में केएल राहुल टीम इंडिया के लिए पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और 73 रनों की पारी खेली। मैच हारने के बाद प्रेसकॉन्फ्रेंस में केएल राहुल ने ऋषभ पंत को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
ऋषभ पंत को क्यों ड्राप किया गया? राहुल ने दिया ये जवाब
प्रेस कॉन्फ्रेंस में केएल राहुल ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को भी टीम से ड्रॉप किए जाने को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत को अचानक क्यों ड्रॉप किया गया इसके बारे में उन्हें नहीं पता है। राहुल ने कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि वास्तव में पंत को किस वजह से रिलीज किया गया। मेडिकल टीम बता पाएगी कि पंत को क्या हुआ था ?
और पढ़िए – Gujarat Voting Phase 2: इरफान-युसूफ ने डाले वोट, कहा- भारत बन सकता है महाशक्ति
अपनी बल्लेबाजी को लेकर राहुल ने क्या कहा?
केएल राहुल ने वनडे फॉर्मेट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने और विकेटकीपिंग करने को लेकर कहा कि टीम मैनेजमेंट ने इस फॉर्मेट में उनको यही जिम्मेदारी दी है और वो इसे निभा रहे हैं। राहुल ने कहा कि हमने पिछले 6-7 महीने से वनडे क्रिकेट नहीं खेली है, लेकिन अगर 2020-21 से देखें तो मैंने चार नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए विकेट बचाए हैं और रन बनाए हैं। मुझे टीम ने यही रोल दिया है।
मैच से ठीक पहले पंत के बाहर होने की खबर आई थी
आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच से ठीक पहले ये खबर आई कि ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद बीसीसीआई ने ट्वीट करके जानकारी दी कि पंत को टीम से रिलीज कर दिया गया है।
और पढ़िए – Jasprit Bumrah Birthday: बचपन में पिता को खोया, जूते खरीदने के भी नहीं थे पैसे, जानें बुमराह अपने संघर्ष से कैसे बने ‘यॉर्कर किंग’
पंत को बाहर करने की वजह क्या है?
बीसीसीआई ने अपने बयान में बताया कि मेडिकल टीम की सलाह के बाद ऋषभ पंत को वनडे टीम से रिलीज कर दिया गया है। वो टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले टीम को ज्वॉइन करेंगे। उनके लिए किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है।
भारत बनाम बांग्लादेश मैच का हाल
भारत ने पहले खेलते हुए 41.2 ओवर में सिर्फ 186 रन बनाये थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 9 विकेट खोकर 46 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
7 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines