IND vs BAN: चटगांव के स्टेडियम में चल रहे इंडिया बांग्लादेश के पहले टेस्ट में भारतीय टीम को शुरूआती झटके लगे हैं, कप्तान केएल राहुल भी कुछ खास नहीं कर सके और खालिद अहमद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए, राहुल के आउट होने से एक बार फिर उनके फैंस की बड़ी पारी की उम्मीदें टूट गई, वहीं राहुल के आउट होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जताई है।
मुरली विजय से हुई केएल राहुल की तुलना
केएल राहुल के एक और फ्लॉप परफॉर्मेंस से फैंस नाराज नजर आ रहे हैं, उनकी बल्लेबाजी को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं, फैंस ने राहुल की तुलना टीम इंडिया के पूर्व ओपनर मुरली विजय से की है। खास बात यह है राहुल के आउट होने का अंदाज पुरानी पारियों की तरह ही दिखा, जहां राहुल गेंद को छोड़ने और खेलने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हो गए। खालिद की गेंद राहुल के बल्ले का किनारा लेकर स्टंप में घुस गई और कप्तान की पारी 22 रन पर पूरी हो गई।
और पढ़िए – Andrew Flintoff: भीषण सड़क हादसे का शिकार हुआ ये दिग्गज क्रिकेटर, एयरलिफ्ट कर ले जाया गया अस्पताल
राहुल के आउट होते ही ट्विटर पर फैंस ने काफी प्रतिक्रियाएं दीं है, एक फैंस ने लिखा कि केएल राहुल और शुभमन गिल ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया। इस तरह के बल्लेबाजों से ऐसा देखकर काफी बुरा लग रहा है, वहीं एक और फैंस ने लिखा कि ये कहना गलत नहीं होगा कि केएल राहुल, मुरली विजय के सबसे खराब वर्जन हैं।
और पढ़िए – Ranji trophy: अर्जुन तेंदुलकर ने लूटी लाइमलाइट, लेकिन RCB के इस बैटर ने मचाई असली तबाही
राहुल से थी बड़ी पारी की उम्मीदें
बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही और कुछ देर तक टीम के ओपनर्स राहुल और गिल ने अच्छे शॉट्स भी केले, लेकिन 18वें ओवर में गेंदबाजी करने आए बांग्लादेश के खलीद अहमद ने कहर बरपा दिया, उन्होंने एक खतरनाक गेंद डाली जो कि केएल राहुल के बल्ले से टकराकर सीधे स्टंप में घुस गई। राहुल इसे पढ़ ही नहीं पाए और देखते रह गए, इस तरह आउट होने के बाद राहुल खुद से नाराज नजर भी आए।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
4 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines