IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच ढाका टेस्ट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया एकमात्र बदलाव के साथ उतरी है, इस बदलाव ने सभी को चौंका दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले टेस्ट मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे कुलदीप यादव को बाहर किया गया है, जबकि उनकी जगह टीम में 12 साल बाद एक तेज गेंदबाज जयदेवन उनादकट की वापसी हुई है।
उनादकट ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड (Unadkat created a unique record)
टीम इंडिया में 12 साल बाद वापसी कर करने वाले जयदेव उनादकट ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड कर लिया है। वह दो टेस्ट मैच खेलने के बीच ज्यादा अंतराल के मामले में अब नंबर पर पहुंच गए हैं। जयदेव से पहले और इस मुकाबले के बीच कुल 118 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इस सूची में उनादकट दूसरे नंबर पर हैं।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1605767040736067585?s=20&t=o55eAnwkw_AawnSGaVKqDw
142 गैरेथ बैटी (2005-16)
118 जयदेव उनादकट (2010-22)*
114 मार्टिन बिकनेल (1993-03)
109 फ़्लॉइड रीफ़र (1999-09)
104 यूनुस अहमद (1969-87)
103 डेरेक शेकलटन (1951-63)
87 दिनेश कार्तिक (2010-18)
जयदेवन ने सेंचुरियन में खेला था पहला टेस्ट मैच
आपको बता दें कि जयदेव उनादकट ने 2010 में टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था, उस समय उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर का एकमात्र टेस्ट मैच, सेंचुरियन में खेला था। अब 12 साल के लंबे इंतजार और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें यह ईनाम मिला है।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1605761805997191168?s=20&t=o55eAnwkw_AawnSGaVKqDw
शमी की जगह मिला उनादकट को मौका
तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को मोहम्मद शमी के चोटिल होन के बाद टीम में शामिल किया गया था। मोहम्मद शमी इंजरी के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे, जब टेस्ट सीरीज शुरू हुई तब भी शमी पूरी तरह नहीं उबर पाए, लिहाजा उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर उनादकट को मौका मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
टीम इंडिया-केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश टीम- नजमुल हुसैन शांतो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, तस्कीन अहमद
संबंधित खबरें
IND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
3 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
31 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
56 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
57 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines