IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया, ईशान किशन वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज है, यह कारनामा करते ही किशन अब सचिन, रोहित और क्रिस गेल के क्लब में शामिल हो गए हैं।
किशन ने 126 गेदों में बनाया शतक
ईशान किशन ने महज 126 गेंदों में 200 रन की पारी खेली इस दौरान उन्होंने 23 चौके और 9 शानदार छक्के लगाए, ईशान किशन की बल्लेबाजी देखकर विराट कोहली भी खुश नजर आए, वह लगातार किशन का हौसला बढ़ाते रहे, जिससे किशन ने आसानी से दोहरा शतक पूरा कर लिया। ईशान किशन ने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का कारनामा भी कर दिया है, उन्होंने धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, गेल ने 138 बॉल पर जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक बनाया था, लेकिन किशन ने महज 126 गेंदों में यह कारनामा किया है।
और पढ़िए – Ind vs ban: दोहरा शतक ठोक मैदान पर दौड़े किशन, विराट ने यूं लगाया गले, देखें दोनों का डांस
किशन धवन के साथ ओपनिंग करने के लिए उतरे थे, उन्होंने आज पिच पर आते ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए और बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर खबर लेनी शुरू कर दी, किशन ने पहले ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए अपना पहला वनडे शतक पूरा किया उसके बाद उन्होंने इसी मैच में दोहरा शतक लगाकर इतिहास बना दिया।
ODI में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
ईशान किशन वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं, सबसे पहले वनडे में दोहरा शतक लगाने का कारनामा सचिन तेंदुलकर ने किया था, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था, इसके वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, मार्टिन गुप्टिल और क्रिस गेल भी वनडे में दोहरा शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं।
और पढ़िए – IND vs BAN: तीन साल बाद वनडे में विराट ने काटा बवाल, छक्का ठोक पूरा किया 44वां शतक
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): अनामुल हक, लिटन दास (कप्तान), शाकिब अल हसन, यासिर अली, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines