IND vs BAN: टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में करारी हार का सामना करना पड़ा है, रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया 1 विकेट से हार गई। भारतीय गेंदबाज बांग्लादेश का आखिरी विकेट नहीं ले पाई और टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद हर कोई सदमे में है और अभी भी ये सोच रहा है कि ये आखिर हुआ कैसे। वहीं इसी कड़ी में टीम के दिग्गज क्रिकेटर इरफान पठान ने ट्वीट किया है और लिखा है कि हम इसे कैसे हारे ?
भारत की खराब बल्लेबाजी
मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने खराब बल्लेबाजी की, आलम यह रहा कि टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई, भारत की पारी 41.2 ओवर में 186 रन के स्कोर पर सिमट गई। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 46वें ओवर में नौ विकेट पर जीत के लिए जरूरी रन बना डाले।
https://twitter.com/IrfanPathan/status/1599400865013862402
मेहंदी हसन ने बदला मैच
दरअसल मैच में एक समय लग रहा था कि भारतीय टीम जीत जाएगी क्योंकि बांग्लादेश ने 40वें ओवर में अपना नौवा विकेट गंवा दिया था लेकिन टीम आखिरी विकेट नहीं गिरा सकी। इस जीत में मेहंदी हसन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हसन ने 39 गेंदों में 38 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने चार चौके और 2 शानदार छक्के लगाए। मेहदी का मुस्तफिजुर रहमान ने भी अच्छा साथ दिया उन्होंने 11 गेंदों में 10 रन की पारी खेली, जिसमें दो चौके लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
13 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
13 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
47 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines