IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे वनडे में भले ही टीम इंडिया हार गई हो, लेकिन रोहित शर्मा ने दिल जीत लिया। घायल होने के बावजूद वह मैदान पर उतरे और बल्ले से तबाही मचा दी। उन्होंने 28 गेंद में 51 रनों की तूफाना पारी खेली, लेकिन वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। अंतिम 1 गेंद पर 6 रनों की जरूत थी, लेकिन मुश्ताफिजुर रहमान ने अंतिम गेंद डॉट निकाल दी।
https://twitter.com/Manideep_Vanga/status/1600501126721593345?s=20&t=9OZffDo2H713tAGLbwvT9Q
रोहित शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 5 खतरनाक छक्के कूटे और 2 चौके भी लगाए। एक वक्त लग रहा था कि बांग्लादेश देश यह मुकाबला आसानी से जीत लेगा, लेकिन रोहित मैच में 9वें नंबर पर उतरे और बांग्लादेश के गेंदबाजों को जमकर कूटा। टीम इंडिया यह मैच 5 रनों से हार गई है।
और पढ़िए – डेविड वॉर्नर का CA पर फूटा गुस्सा, ‘नहीं बनना कप्तान, मेरे लिए क्रिकेट से ज्यादा जरूरी…
https://twitter.com/ImMavishnu/status/1600495529154473985?s=20&t=i4UjaxmIcffzJ2CPTsqGoQ
एन वक्त पर रोहित शर्मा ने बदला गियर
इस मैच में एक समय टीम को 18 बॉल पर 40 रनों की जरूरत थी, लेकिन मोहम्मद सिराज 47वां ओवर मेडन खेल गए। इसके बाद 12 गेंद पर 40 रन बनाने थे। इसी वक्त रोहित ने गियर बदला और ताबड़तोड़ बाउंड्री ठोक दीं। वह मैच को इस मुकाम तक ले आए कि 2 गेंद पर 12 रन चाहिए थे। उन्होंने अंतिम ओवर की पांचवी गेंद पर छक्का भी जड़ दिया। अब 1 गेंद पर छह रनों की जरूरत थी, लेकिन लास्ट गेंद डॉट निकल गई।
https://twitter.com/TarunsaiKolluri/status/1600487953708552194?s=20&t=i4UjaxmIcffzJ2CPTsqGoQ
भारत को मिला था 272 रनों का टारगेट
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने 272 रनों का टारगेट दिया था। इसे चेज करने उतरी टीम इंडिया तय 50 ओवर में 266/9 रन ही बना सकी। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। जबकि अक्षर पटेल ने 55 रनों का योगदान दिया।
https://twitter.com/AYUSH_LLB_12/status/1600500017168809986?s=20&t=9OZffDo2H713tAGLbwvT9Q
https://twitter.com/ex_gamer_45/status/1600494770065113088?s=20&t=i4UjaxmIcffzJ2CPTsqGoQ
चोटिल होने के बाद मैच जिताने का भरकर प्रयास किया
आपको बता दें कि इस मैच की पहली पारी में जब बांग्लादेश बैटिंग कर रही थी तभी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। स्लिप एरिया में फील्डिंग के दौरान उनके बाएं अंगूठे में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें एक्स-रे के लिए ढाका के एक अस्पताल ले जाया गया। वह वापस लौटे और जब इंडिया के सभी बल्लेबाज आउट हो गए तो वह मैदान पर उतरे और मैच जिताने की भरकर प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।
भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, एक्सर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
बांग्लादेश की प्लेइंग 11
नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines