IND vs BAN: केरल के एक युवा खिलाड़ी ने टीम इंडिया ए में धमाकेदार एंट्री मारी है। इस खिलाड़ी का नाम रोहन कुन्नुमल हैं, जो इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। रोहन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, लिहाजा वह उन्हें पहली बार इंडिया ए टीम में मौका मिला है। 24 साल के कुन्नुमल ने 9 फर्स्ट क्लास पारियों में 4 शतक जड़े हैं।
इंडिया ए को बांग्लादेश के खिलाफ (IND vs BAN) 2 चार दिवसीय मैच खेलना है। पहले मैच के लिए रोहन को भारतीय-ए टीम में जगह मिली है। वहीं अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) को टीम की कमान दी गई है। पहला मैच 29 नवंबर से 2 दिसंबर जबकि दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक खेला जाना है।
संजू सैमसन और रोहन केरल से आते हैं
रोहन कुन्नुमल का नाम इसलिए भी सामने आया है, क्योंकि वह उसी केरल से आते हैं, जहां से संजू सैमसन टीम इंडिया में पहले ही जगह बना चुके हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका नहीं मिलने से वह चर्चा में भी हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बैकअप विकेटकीपर के तौर पर चुने गए केएल भरत भी इंडिया ए टीम हिस्सा हैं।
Rohan Kunnummal
दलीप ट्रॉफी में रोहन ने किया था कमाल
24 साल के रोहन कुन्नुमल ने 2022-23 के दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में साउथ जोन से खेलते हुए नॉर्थ जोन के खिलाफ 143 और 77 रन बनाए थे। रोहन ने अपनी पहली 7 फर्स्ट क्लास पारियों में 4 शतक लगाए हैं। वे ऐसा करने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं।
अभी पढ़ें – FIFA World Cup 2022: स्पेन के स्ट्राइकर ने कोस्टा रिका के गोल पोस्ट को चीरा, दागे 7 गोल, देखें Video
चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव को भी मिला मौका
बांग्लादेश ए के खिलाफ होने वाले चार-दिवसीय मुकाबलों के इंडिया ए टीम में चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव भी शामिल है। इस टीम की कप्तानी बंगाल के ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन को दी गई है।
पहले चार-दिवसीय मैच के लिए भारतीय टीम (Indian team for the first four-day match against Bangladesh)
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रोहन कुन्नुमल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, तिलक वर्मा, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, अतित सेठ
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
46 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines