World Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम वनडेे वर्ल्ड कप 2023 में अपना चौथा मुकाबला खेलने उतरी है। इस मैच में बांग्लादेश के आज के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने कसी हुई शुरुआत की। इसके बाद बांग्लादेश के ओपनर तंजीद हसन और लिट्टन दास ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाना शुरू कर दिए। कप्तान रोहित शर्मा पहला चेंज करने पर विवश हुए और 9वां ओवर लेकर आए हार्दिक पांड्या। अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए।
कैसे लगी चोट?
फॉलो थ्रू में गेंद को पैर से रोकने के प्रयास में हार्दिक अपने बाएं पैर का एंकल चोटिल कर बैठे। इसके बाद फील्डर पर डॉक्टर और फिजियो आए। यहां करीब 10 मिनट तक खेल रुका रहा और हार्दिक के पैर में पट्टी वगैरह बांधी गई। लेकिन फिर भी हार्दिक रन अप करते वक्त लंगड़ाते दिखे। ऐसे में हार्दिक दोबारा गेंदबाजी नहीं कर पाए और चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद उनके ओवर की बची हुई तीन गेंदें विराट कोहली ने फेंकी। अब देखना होगा कि उनकी यह चोट कितनी गंभीर है। अब थोड़ी देर बाद ही इस पर कोई अपडेट मिल पाएगा।
यह भी पढ़ें:- IND vs BAN: भारत से हुई बड़ी चूक, OUT होने के बाद भी नहीं की अपील…
बीसीसीआई ने कुछ ही देर बाद इस पर अपडेट दिया और बताया कि वह स्कैन के लिए ले जाए गए हैं। यानी इस पारी में वह लौट नहीं पाए। थोड़ी देर में तस्वीर साफ हो पाएगी। अगर नजारों की बात करें तो वह अच्छे नहीं थे। वीडियो और फोटो में देखकर हार्दिक काफी दिक्कत में नजर आ रहे थे। ट्रीटमेंट के बाद दोबारा वह रन अप लेने का प्रयास जरूर कर रहे थे। लेकिन इसके बाद भी वह गेंदबाजी नहीं कर पाए। वह जिस हद तक परेशानी में थे उसके बाद यह भी सवाल उठता है कि वह बल्लेबाजी के लिए उतर पाते हैं या नहीं। टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है अगर हार्दिक नहीं उतरते हैं इस मुकाबले में।
यह भी पढ़ें:- बांग्लादेश के खिलाफ Kohli ने की गेंदबाजी, गूंज उठा स्टेडियम, Watch Video
विराट कोहली ने 6 साल बाद की गेंदबाजी
विराट कोहली इसके बाद हार्दिक पांड्या के ओवर को पूरा करने आए और बची हुई तीन गेंदें फेंकी। विराट ने 6 साल बाद गेंदबाजी वनडे क्रिकेट में की। अगर विराट कोहली के गेंदबाजी के आंकड़ों की बात करें तो विराट वनडे और टी20 इंटरनेशनल में 4-4 विकेट ले चुके हैं। एमएस धोनी के युग में अक्सर विराट गेंदबाजी करते दिखते थे। 2016 का टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल कौन भूल सकता है जिसमें आखिरी ओवर विराट ने फेंका था। पर अब वह लंबे समय बाद गेंदबाजी में लौटे।
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
15 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
37 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines