IND vs BAN: 'उनका आत्मविश्वास चेहरे पर झलकता है' दिनेश कार्तिक के मुताबिक ये खिलाड़ी बन सकता है अगला विराट कोहली
Edited By Siddharth Sharma

IND vs BAN Shreyas Iyer
Edited By Siddharth Sharma

IND vs BAN Shreyas Iyer
IND vs BAN: बांग्लादेश टूर पर गई टीम इंडिया को एक के बाद एक झटके लग गए हैं। बुधवार को मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया 5 रन से मैच हार गई। इस मैच में हार के बाद टीम इंडिया ने सीरीज भी गंवा दी है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश 2-0 से आगे हो गई है। इस मैच के बाद टीम की हर तरफ आलोचना हो रही है वहीं भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने हार के बावजूद श्रेयस अय्यर की पारी की सराहना की है और उन्हें अगला विराट कोहली भी बताया है।
दरअसल दूसरे वनडे में जहां एक तरफ भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज फेल रहे वहीं दूसरी तरफ अय्यर ने 82 रनों की पारी खेली जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। अय्यर लंबे समय से टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक इस साल 700 से भी ज्यादा रन बना लिए हैं। अय्यर की इस पारी के बारे में क्रिकबज से बोलते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि जिस तरह से वह पिछले कुछ समय से खेले हैं वह शानदार रहा है। उसने इस साल 700 से अधिक रन बनाए हैं और आप आत्मविश्वास देख सकते हैं। एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट उसके लिए कुछ ठीक है, वह इस तथ्य को पसंद करता है कि वह कुछ गेंदें ले सकता है और फिर लॉन्च करना शुरू कर सकता है।
वहीं मैच में श्रेयस अय्यर की दमदार पारी को लेकर कार्तिक आगे भी तारीफ करते हैं और ये तक कह देते हैं कि वो मैच को लगभग जीता ही देते। वे ये भी कहते हैं कि एकतरफ जहां विकेट गिर रहे थे अय्यर ने अपना छोर संभाले रखा था। उन्होंने कहा कि वह लगभग भारत को एक ऐसी जगह ले गए जहां – मुझे लगता है कि यह सुरक्षित था लेकिन अगर आप एक खिलाड़ी के रूप में अपना नाम बनाना चाहते हैं, तो आप ऐसा नाम बनाना चाहते हैं जो विराट कोहली ने वर्षों में किया है। इन मैचों में आप चाहते हैं कि 120-130 नाबाद रन बनाकर वापस लौटें, यह बड़ा अंतर है।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: