IND vs BAN: बांग्लादेश टूर पर गई टीम इंडिया को एक के बाद एक झटके लग गए हैं। बुधवार को मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया 5 रन से मैच हार गई। इस मैच में हार के बाद टीम इंडिया ने सीरीज भी गंवा दी है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश 2-0 से आगे हो गई है। इस मैच के बाद टीम की हर तरफ आलोचना हो रही है, इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कानेरिया ने भारतीय टीम की गेंदबाजी पर सवाल खड़े किए हैं।
भारतीय गेंदबाजी की पोल खुल रही है- दानिश कानेरिया
भारत और बांग्लादेश के मैच के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर कनेरिया ने कहा – यह कठोर लग सकता है, लेकिन भारत की गेंदबाजी थर्ड क्लास थी। कहां जा रहा है भारतीय क्रिकेट? बांग्लादेश के हालात भारत जैसे हैं। गेंदबाजों के अनुकूल विकेट हैं; अभी भी उनके गेंदबाजों की पोल खुल रही है। क्या उनके पास विकेट लेने की क्षमता नहीं है? क्या भारत को बुमराह, शमी, भुवनेश्वर की कमी खल रही है? भारत को एक अच्छी गेंदबाजी इकाई बनाने की जरूरत है।
और पढ़िए – PAK vs ENG: दूसरे टेस्ट मैच में पहले गेंदबाजी करेगा पाकिस्तान, टीम में हुए कई बड़े बदलाव
भारत हाफ फिट खिलाड़ियों को अफोर्ड नहीं कर सकती- रोहित शर्मा
वहीं हार के बाद रोहित ने कहा कि- शायद खिलाड़ी बहुत ज्यादा क्रिकेट खेल रहे हैं। यह ऐसी चीज है जिसे हमें एनसीए में अपनी टीम के साथ बैठना होगा और उनके वर्कलोड पर नजर रखने की कोशिश करनी होगी। रोहित ने कहा- भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हाफ फिट खिलाड़ियों को अफोर्ड नहीं कर सकता।
और पढ़िए – PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से शुरू, भारत में ऐसे देख सकेंगे लाइव
बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 271 रनों का टार्गेट दिया जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम पत्तों की तरह बिखर गई हालांकि अंत में 9वें नंबर पर उतरे रोहित शर्मा ने खूब प्रयास किया लेकिन वह भी फेल रहे। हालांकि उन्होंने 50 रनों की तूफानी पारी खेली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
7 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
58 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines