IND vs BAN: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज भारतीय टीम अपना चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ ए़डिलेड में खेलेगी। भारत ने अपना आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के सामने खेला जा जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक भी चोटिल हो गए थे और बांग्लादेश के खिलाफ उनकी जगह ऋषभ पंत को खिलाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसे लेकर कोच राहुल द्रविड़ ने भी बयान जारी किया है।
दिनेश कार्तिक की चोट को लेकर राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान
भारत और बांग्लादेश के मैच से पहले आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने दिनेश कार्तिक की चोट और फिटनेस को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि उन्होंने प्रेक्टिस सेशन में भाग लिया है और वे अच्छे नज़र आ रहे हैं। हालांकि हम उनकी फिटनेस को लगातार ट्रेक कर रहे हैं और मैच से पहले ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने ये भी कहा कि इंजरी ज्यादा बड़ी नहीं है। साउथ अफ्रीका के साथ मैच के दौरान एक गेंद उन्होंने गलत एंगल से पकड़ ली जिसकी वजह से कमर में थोड़ी दिक्कत हो गई और उन्हें तुरंत मेडिकल टीम ने देखा और ट्रीटमेंट दिया। उन्होंने ये भी कहा कि मैच से पहले दिनेश को सही वर्कआउट कराया जाएगा और उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
अभी पढ़ें – IND vs BAN: क्या बारिश बनेगी भारतीय टीम के लिए विलेन? यहां देखें एडिलेड के मौसम का लाइव अपडेट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ धीमी पारी को लेकर हुए थे ट्रोल
बता दें कि दिनेश कार्तिक को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में जल्दी विकेट गिरने के बाद 11वें ओवर में ही बल्लेबाजी का मौका मिला था लेकिन इसे वो भुना नहीं पाए। कार्तिक ने 15 गेंदो पर मात्र 5 रन बनाए जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने उनकी जगह ऋषभ पंत को मौका देने की मांग भी की थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
39 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
44 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines