IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच ढाका में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार टेस्ट क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल इस मैच में 17 रन बनाते ही उनके टेस्ट क्रिकेट में 7 हजार रन पूरे हो गए हैं। वे ऐसा करने वाले भारत के सांतवे बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी डॉन ब्रेडमैन को भी पीछे छोड़ दिया है। वे विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के क्लब में शामिल हो गए हैं।
चेतेश्वर पुजारा ने सर डॉन ब्रैडमैन को छोड़ा पीछे
चेतेश्वर पुजारा अब टेस्ट क्रिकेट में सात हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने 98वें टेस्ट मैच में ये उपलब्धि हासिल की। अपनी इस उपलब्धि के साथ ही पुजारा ने महान बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन को पीछे छोड़ दिया है। सर डॉन ब्रैडमैन ने कुल 52 टेस्ट मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने 6996 रन बनाए थे। वहीं पुजारा के 7008 रन हो गए हैं इसके हिसाब से उन्होंने ब्रेडमैन को भी पीछे छोड़ दिया है।
भारत के टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
सचिन – 15921
द्रविड़ – 13265
गावस्कर – 10122
लक्ष्मण – 8781
सहवाग – 8503
कोहली – 8099*
गांगुली – 7212
पुजारा- 7008
और पढ़िए – IND vs BAN: Taijul Islam ने गेंद से बरपाया कहर, घुमती हुई बॉल से KL Rahul को किया आउट, देखें वीडियो
जबरदस्त फॉर्म में हैं पुजारा
टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इस समय शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पुजारा ने एक शतकीय पारी भी खेली थी। चटगांव टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 90 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 102 रनों की पारी खेली थी। हालांकि दूसरे टेस्ट मैच में वो तैजुल इस्लाम की गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
और पढ़िए – – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
34 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines