IND vs BAN: अश्विन के बल्ले से निकला खूबसूरत winning Four, खुशी से उछल पड़े KL Rahul
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN Ashwin hit Beautiful winning four
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN Ashwin hit Beautiful winning four
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश को ढाका में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 3 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 2-0 से सीरीज पर भी कब्जा किया। भारत ने यह सीरीज जीतने केसाथ ही चौथी बार बांग्लादेश को क्लीन स्वीप किया है।
ढाका में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच चौथे दिन बेहद रोमांचक हो गया था।7 विकेट गिरने के बाद एक वक्त लग रहा था कि भारत यह मुकाबला हार जाएगी, लेकिन श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अर्धशतकीय साझेदारी करके न सिर्फ टीम को मुश्किल स्थिति से निकाला बल्कि जीत भी दिला दी।
https://twitter.com/Master__Cricket/status/1606883821357772801?s=20&t=tTvC_YBrh7Bbmhe5CAKyjA
रविचंद्रन अश्विन के बल्ले से विनिंग चौका निकला। उन्होंने मेहदी हसन के ओवर में तूफानी अंदाज में बैटिंग की। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने पुल करके छक्का लगाया, वहीं आखिरी दो गेंदों पर दो चौके लगाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।
https://twitter.com/KumarGONU3/status/1606885469442441221?s=20&t=tTvC_YBrh7Bbmhe5CAKyjA
विनिंग शॉट निकलते ही कप्तान केएल राहुल ड्रेसिंग रूम में उछल पड़े और जीत का जश्न मनाया। टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले अश्विन ने 62 गेंद में 42 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर ने 46 गेंद में 29 रनों का योगदान दिया।
https://twitter.com/sagarcasm181/status/1606883793335468037?s=20&t=tTvC_YBrh7Bbmhe5CAKyjA
बांग्लादेश ने पहली पारी में 227, जबकि दूसरी पारी में 231 रन बनाए थे।
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 231 रन बनाते हुए भारत को जीत के लिए 145 रनों का टारगेट दिया था। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 314 रन बनाए थे। जब दूसरी पारी में भारत बैटिंग करने आया तो 7 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
https://twitter.com/bhupen871129/status/1606883882946949120?s=20&t=tTvC_YBrh7Bbmhe5CAKyjA
बांग्लादेश को हराने के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल के दूसरे स्थान पर है। उसके 58.93 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया 76.92% अंकों के साथ पहले स्थान पर है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: