IND vs BAN 3rd ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज आज खेला जा रहा है। ये मैच चटगांव स्थित जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बांग्लादेश की गेंदबाजी की हवा निकाल दी। टीम की तरफ से ईशान किशन ने शतक जड़ दिया है और वे अभी भी क्रीज पर मौजूद है।
ईशान किशन ने खेला नटराजन शॉट
चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किए गए ईशान किशन ने पहले ही मैच में अपना टेलेंट दिखा दिया। उन्होंने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखा और कई शानदार शॉट खेले। ईशान फिलहाल क्रीज पर मौजूद है और उन्होंने अब तक 5 छक्के जड़ दिए हैं। उनका सबसे बेहतरीन शॉट 22वें ओवर में आया जब उन्होंने खड़े खड़े एक टांग पर एक दमदार नटराजन शॉट खेला। इसे देखकर सामने खड़े विराट कोहली भी हैरान रह गए। वहीं विराट कोहली ने भी अर्धशतक जड़ दिया है और दोनों ने मिलकर अभी तक 242 रनों की साझेदारी कर ली है।
और पढ़िए – IND vs BAN: तीन साल बाद वनडे में विराट ने काटा बवाल, छक्का ठोक पूरा किया 44वां शतक
https://twitter.com/nikesh_gohite/status/1601488032732889089
और पढ़िए – Ind vs ban: दोहरा शतक ठोक मैदान पर दौड़े किशन, विराट ने यूं लगाया गले, देखें दोनों का डांस
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): अनामुल हक, लिटन दास (कप्तान), शाकिब अल हसन, यासिर अली, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
भारत सीरीज में 2-0 से चल रही पीछे
वहीं इस सीरीज की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। टीम ने पहला मैच एक विकेट से गंवा दिया था जिसमें 10वें विकेट के बल्लेबाज ने दमदार पारी खेली। वहीं दूसरा मैच भी 5 रनों से गंवा दिया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने अंत तक लड़ाई की लेकिन वे टीम को जीता नहीं पाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines