नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय ओपनर ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से हाहाकार मचा दिया। ईशान ने शानदार डबल सेंचुरी ठोक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने 131 गेंदों में 24 चौके-10 छक्के ठोक 210 रन कूट डाले। इस दौरान एक ऐसा वाकया दिखा, जो डबल सेंचुरी सेलिब्रेशन के बाद चर्चा का विषय बन गया है।
यासिर अली पर नहीं दिया ध्यान
हुआ यूं कि जैसे ही ईशान ने डबल सेंचुरी पूरी करने के लिए रन दौड़ा, नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े विराट कोहली ने रन पूरा कर भांगड़ा करना शुरू कर दिया। जोश से भरे ईशान जैसे ही विराट के पास पहुंचे, तो कोहली ने उन्हें गले लगा लिया। इतने में बांग्लादेश के खिलाड़ी यासिर अली ईशान को इस उपलब्धि पर बधाई देने आए, लेकिन दोनों खिलाड़ी अपनी मस्ती में मस्त दिखे।
और पढ़िए – PAK vs ENG: अबरार अहमद ने डेब्यू मैच में ही किया बड़ा धमाका…अश्विन-शमी को पीछे छोड़ा, जानें
यासिर थोड़ी देर तक इंतजार करते रहे कि ईशान का ध्यान विराट से हटकर उन पर आए और वे उन्हें कॉन्ग्रेचुलेट करें, लेकिन जब उन्होंने काफी देर तक उन्हें अपनी मस्ती में मस्त देखा तो उन्होंने उनके हाथ पर मुक्का टच किया और अपनी पोजिशन लेने भाग गए। ईशान की सेंचुरी के बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – PAK vs ENG: ‘चीते’ की रफ्तार से भागा फील्डर और लपक लिया खतरनाक कैच…देखकर हैरान रह गए Ben Stokes
ईशान-विराट ने बनाया रिकॉर्ड
ईशान ने मात्र 124 गेंदों पर अपना दोहरा शतक जड़ा। वह सबसे तेज डबल सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। वह बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। भारत के लिए दूसरे विकेट के लिए सबसे ज्यादा पार्टनरशिप के रिकॉर्ड के मामले में भी वह चौथे नंबर पर पहुंच गए।
विराट-ईशान ने दूसरे विकेट के लिए 290 रनों की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले सौरव गांगुली और राहुल द्रविड 318 और सचिन तेंदुलकर-राहुल द्रविड़ 331 रन बना चुके हैं। दूसरे विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड क्रिस गेल और मार्लोन सैमुअल्स के नाम दर्ज है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 372 रन ठोके थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines