नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भले ही टीम इंडिया को सीरीज गंवानी पड़ी हो, लेकिन शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने 227 रनों से जीत हासिल की। ये वनडे में भारतीय टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इस जीत में जहां ईशान किशन-विराट कोहली का तूफान देखने को मिला तो वहीं गेंदबाजों ने भी कमाल किया। लगभग सभी गेंदबाजों ने अपना योगदान देकर भारत को बड़ी जीत दिला दी। तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी गेंदबाजी में एक बार फिर कहर बरपाया और स्टंप उड़ाने वाली बॉल डाल क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर दिया।
और पढ़िए – PAK vs ENG: अबरार अहमद ने डेब्यू मैच में ही किया बड़ा धमाका…अश्विन-शमी को पीछे छोड़ा, जानें
34वें ओवर में दिखा नजारा
ये नजारा 34वें ओवर में देखने को मिला। मुस्तफिजुर रहमान 17 गेंदों में 13 रन बनाकर खेल रहे थे और बांग्लादेश के 9 विकेट गिर चुके थे। भारत को जीत के लिए महज एक विकेट की दरकार थी, इतने में उमरान गेंदबाजी के लिए आए तो आते ही कहर बरपाना शुरू कर दिया। उन्होंने मुस्तफिजुर को ओवर द विकेट गेंद डाली।
ये बॉल टप्पा पड़कर इतनी खतरनाक इनस्विंगर बनी कि ऑफ स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई। ये गेंद इतनी घातक थी कि मुस्तफिजुर के बल्ले को बीट करते हुए स्टंप से टकराई और हवा में नचाते हुए उसे उड़ाकर ले गई। उमरान की गेंद का ये घातक नजारा देख कप्तान केएल राहुल भी दंग रह गए। वे विकेट के पीछे तालियां बजाते हुए नजर आए। इससे पहले उमरान ने यासिर अली को 25 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया था। दूसरे वनडे में भी उमरान की घातक गेंदबाजी देखने को मिली थी। वह 151 से ज्यादा की स्पीड से बांग्लादेश के बल्लेबाजों के स्टंप उड़ाते नजर आए थे।
और पढ़िए – PAK vs ENG: ‘चीते’ की रफ्तार से भागा फील्डर और लपक लिया खतरनाक कैच…देखकर हैरान रह गए Ben Stokes
शार्दुल ठाकुर ने की शानदार गेंदबाजी
उमरान ने 8 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट चटकाए। शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट निकाले। अक्षर पटेल ने 5 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला। बहरहाल, वनडे सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया 14 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी करना चाहेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
5 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
6 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
7 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
7 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
7 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
7 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
8 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
8 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
9 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines