IND vs BAN 3rd ODI: टीम इंडिया भारत-बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भी हार गई। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दी है। तीसरा और फाइनल मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम को एक बड़ा झटका लगा है दरअसल टीम के कप्तान रोहित शर्मा, दीपक चाहर और कुलदीप सेन चोट के चलते बाहर हो गए हैं। वहीं टीम में दिग्गज स्पीनर कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।
बीसीसीआई ने जारी किया ये नोटिस
बीसीसीआई द्वारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी नोटिस के मुताबिक कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे वनडे में अंगूठे में चोट लग गई थी जिसके बाद वे मुंबई जा चुके हैं। उनके अलावा टीम के ऑलराउंडर दीपक चाहर को दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रींग हो गई थी जिसके चलते वे भी आखिरी मैच नहीं खेल पाएंगे। चाहर के अलावा फास्ट बॉलर कुलदीप सेन भी चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं और चाहर और सेन की मेडिकल टीम जांच कर रही है और वे नेशनल क्रिकेट एकेडमी को रिपोर्ट करेंगे।
रोहित शर्मा को फील्डिंग के दौरान लगी चोट
रोहित को दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी। मोहम्मद सिराज के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें स्लिप में फील्डिंग के दौरान चोट लगी। इसके बाद वे कराहते हुए देखे गए। भारतीय कप्तान को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और उनकी जगह रजत पाटीदार ने ली।
India’s Squad for 3rd ODI Against Bangladesh: केएल राहुल (C) (WK), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इशान किशन (WK), शाहबाज़ अहमद, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद। सिराज, उमरान मलिक, कुलदीप यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
28 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
54 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines