IND vs BAN 3rd ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज आज खेला जाएगा। ये मैच चटगांव स्थित जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज में क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, दीपक चाहर और कुलदीप सेन चोट के चलते बाहर हो गए हैं। जिसके बाद टीम में इस मैच में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
रोहित शर्मा की जगह इन खिलाड़ियों को किया जा सकता है शामिल
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में चोट के चलते सीरीज से रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है। लेकिन केएल राहुल और टीम मेनेजमेंट के पास रोहित शर्मा की जगह कौन लेगा इसे लेकर दुविधा होगी। उनकी जगह लेने के सबसे प्रबल दावेदार ईशान किशन माने जा रहे हैं जो कि ओपनिंग कर सकते हैं। हालांकि अगर केएल दोनों लेफ्टी की जगह खुद ओपनिंग का सोचते हैं तो टीम राहुल त्रिपाठी या फिर रजत पाटीदार को जगह मिल सकती हैं। वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव को भी मौका दिया जा सकता है।
और पढ़िए –IND vs BAN 3rd ODI: तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करेगा भारत, टीम में हुए ये बडे़ बदलाव
बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे के लिए भारतीय संभावित प्लेइंग XI- शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी/रजत पाटीदार/ ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
कहां देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को सोनी लिव (Sony Liv) ऐप पर देखा जा सकता है।
किस चैनल पर देखा जा सकता है भारत और बांग्लादेश का वनडे मैच लाइव?
भारत और बांग्लादेश का तीसरा वनडे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर अलग अलग भाषाओं में देखा जा सकता है। सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी (तमिल और तेलुगु), सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी (अंग्रेजी) पर मैच का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
फ्री में कैसे देखें मैच?
इस मैच को फ्री में देखने के लिए आपको टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल खोलना होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
36 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines