IND vs BAN 3rd ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज आज खेला जाएगा। ये मैच चटगांव स्थित जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज में क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। लेकिन इससे पहले ये जानना जरूरी है कि मैच हो पाएगा या नहीं। इसीलिए हम आपके ढाका का लाइव वेदर अपडेट बता रहे हैं।
Chatgaon live weather update: क्या बारिश डालेगी मैच में खलल?
भारत और बांग्लादेश की टीमें चटगांव स्थित जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में में टकराएंगी। इस मुकाबले में बारिश की भविष्यवाणी नहीं है। ऐसे में दर्शकों को पूरे मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। चटगांव में ठंडा मौसम होगा। इसलिए ओस अहम भूमिका निभा सकती है।मैच वाले दिन यहां का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
और पढ़िए –Abrar Ahmed ने समेट डाली इंग्लैंड की पूरी टीम, बैक टू बैक ऐसे दिए झटके, देखें VIDEO
भारत सीरीज में 2-0 से चल रही पीछे
वहीं इस सीरीज की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। टीम ने पहला मैच एक विकेट से गंवा दिया था जिसमें 10वें विकेट के बल्लेबाज ने दमदार पारी खेली। वहीं दूसरा मैच भी 5 रनों से गंवा दिया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने अंत तक लड़ाई की लेकिन वे टीम को जीता नहीं पाए।
IND vs BAN Head to Head in ODI
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है। दोनों के वनडे में कुल 37 बार आमने सामने हुई (जिन मैचों के नतीजे आए)। इसमें भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। 30 बार भारतीय क्रिकेट टीम ने बाजी मारी जबकि सिर्फ 7 वनडे में बांग्लादेश ने भारत को हराया है। भारतीय टीम 4 बार बांग्लादेश में सीरीज खेलने गई है जिसमें से उसे तीन बार जीत हासिल हुई है।
कहां देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को सोनी लिव (Sony Liv) ऐप पर देखा जा सकता है।
किस चैनल पर देखा जा सकता है भारत और बांग्लादेश का वनडे मैच लाइव?
भारत और बांग्लादेश का तीसरा वनडे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर अलग अलग भाषाओं में देखा जा सकता है। सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी (तमिल और तेलुगु), सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी (अंग्रेजी) पर मैच का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
फ्री में कैसे देखें मैच?
इस मैच को फ्री में देखने के लिए आपको टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल खोलना होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Adipex)
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
1 hr agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
2 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
3 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
3 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
3 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
4 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
4 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
5 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
5 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines