नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट की खूबी उसका सबसे लंबा फॉर्मेट होना है। पांच दिनों तक चलने वाले टेस्ट में खिलाड़ी अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं। स्वांग भी रचना पड़े तो बाज नहीं आते। एक ऐसा ही नजारा भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन सामने आया।
शंटो ने निकालना चाहा टाइम
दूसरे दिन टीम इंडिया 314 रन बनाकर आउट हो गई। बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 रन बना लिए थे। ओपनर नजमुल हुसैन शांतो 25 गेंदों में 5 और जाकिर हसन 2 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश पहली पारी में सिर्फ 227 रन बनाकर आउट हो गई। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाड़ी चाहते थे कि वे टीम इंडिया के आउट होने के बाद नई गेंद से हावी होने का मौका न दें और दिन का खेल जल्दी खत्म हो जाए ताकि तीसरे दिन वे नई स्ट्रैटेजी के साथ मैदान में उतर सकें। इसलिए शांतो ने जैसे भी हो टाइम निकालना चाहा।
https://twitter.com/ayodhyakarthik/status/1606244197916450818
भड़क गए कप्तान केएल राहुल
ड्रिंक्स के दौरान उनकी इसी हरकत पर भारतीय कप्तान केएल राहुल भड़क गए। हुआ यूं कि ड्रिंक्स के दौरान शांतो ने अपने लिए नया बैट मंगवाया। उन्होंने चार बैट मंगाए और उनमें से उसी बैट को चुना जिससे वह पहले से ही खेल रहे थे। इस दौरान शांतो काफी देर तक हर बैट को पकड़कर उसे आजमाते रहे। पीछे खड़े भारतीय कप्तान केएल राहुल काफी देर से उन्हें देख रहे थे। जैसे ही शांतो ने बैट उठाकर पानी पीया, केएल पास आए और उन्हें देखते हुए साथी खिलाड़ियों से कुछ कहा। शायद केएल ने कहा कि क्यों टाइम वेस्ट कर रहा है। शांतो की इस हरकत पर सोशल मीडिया यूजर्स का भी गुस्सा फूट पड़ा है।
और पढ़िए – IPL Auction 2023: कैमरून ग्रीन पर मुंबई ने क्यों लुटा दिए 17.50 करोड़ रुपये, ये है सबसे बड़ी वजह
पहली पारी में 24 रन बनाकर हो गए आउट
भारतीय फैंस ने उनकी खिंचाई करते हुए कहा है कि शांतो, तुम समय बर्बाद करने में सफल रहे। आप एक दिन के लिए सर्वाइव कर सकते हो, लेकिन पूरे मैच के लिए नहीं। शांतो इससे पहले पहली पारी में सिर्फ 24 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन का रास्ता दिखाया था। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश 80 रन पीछे चल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे दिन शंटो रन बनाने में कितना कामयाब होते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines