IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 2-0 से जीत ली। दूसरा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक रहा और एक समय लग रहा था कि भारत को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ेगा लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को हार से बचा लिया। इस जीत में रविचंद्रन अश्विन के शानदार छक्के ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसने भारत की जीत के सुनिश्चित कर लिया।
रविचंद्रन अश्विन ने एक हाथ से जड़ दिया गगनचुंबी छक्का
भारत की दूसरी पारी के दौरान जब टीम को जीत के लिए सिर्फ 15 रन चाहिए थे तब बांग्लादेश की तरफ से उनके पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज मेहंदी हसन मिनाज बॉलिंग करने आए लेकिन रविचंद्रन अश्विन मैच को जल्द से जल्द खत्म करने के मूड में थे। ओवर की पहली ही गेंद पर अश्विन पहले थोड़ा नीचे झुके लेकिन बाद में बल्ले को हवा में ऊपर करके गेंद को एक हाथ से दिशा दिखाई और एक खतरनाक छक्का जड़ दिया। इस शॉट को हर कोई देखता ही रह गया। शॉट देखकर लोगों को ऋषभ पंत की भी याद आ गई।
https://twitter.com/imshivajumnal/status/1606882135952220164
मैच का लेखा जोखा
इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश पहली पारी में 227 रनों पर सिमट गई। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम टीम 314 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम ने इसी के साथ 82 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 271 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत को जीत के लिए 144 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
भारतीय टीम ने शुरुआत में गंवाए विकेट
144 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत में ही विकेट गंवाना शुरू कर दिए और तीसरे दिन के अंत तक टीम ने प्तान केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा का विकेट गंवा दिया था। वहीं चौथे दिन की शुरुआत में ही टीम ने उनादकट, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल का भी विकेट गंवा दिया और टीम परेशानी में आ गई।
और पढ़िए – IND vs BAN: अय्यर और अश्विन ने की अर्धशतकीय साझेदारी, भारत ने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को दी मात
श्रेयस अय्यर और अश्विन ने खेली समझदारी वाली पारी
एक तरफ जहां भारतीय टीम परेशानी में थी और बांग्लादेश के हौसले बुलंद थे वहीं ऐसे समय पर टीम के दमदार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने समझदारी वाली पारी खेली। उन्होंने समय समय पर बांग्लादेश के खिलाड़ियों पर अटैक भी किया। रविचंद्रन अश्विन ने भी उनका महत्वपूर्ण समय पर साथ निभाया और टीम को जीत की ओर ले गए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 mins agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
20 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
36 mins agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
1 hr agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
2 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
2 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
2 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines