IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे सेकंड टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। इस मैच में पहली पारी में 314 रनों पर ऑलआउट हो गई और 82 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने दिन की शुरुआत में ही लगातार विकेट गंवाए हालांकि बाद में लिटन दास ने पारी को संभाला और आगे की ओर ले गए। वे शतक के करीब पहुंच ही गए थे कि इतने में मोहम्मद सिराज ने तूफानी गेंद डालकर उन्हें आउट कर दिया।
Mohammad Siraj ने फिर उखाड़ दिया लिटन दास का स्टंप
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इन दिनों फॉर्म में हैं और जब भी टीम को जरुरत होती है तब विकेट जरुर दिलाते हैं। बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान लिटन दास टिक गए थे और टीम की बढ़त को आगे बढ़ाते जा रहे थे ऐसे में विकेट लेना बेहद जरूरी था। इसीलिए केएल राहुल 66वें ओवर में मोहम्मद सिराज को लेकर आए। जिन्होंने पहली ही गेंद पर लिटन दास का स्टंप उखाड़ दिया।
लिटन गेंद को पड़ ही नहीं पाए और गलत लाइन पर खेल गए जिससे बॉल सीधे स्टंप में जा घुसी। इसी के साथ सिराज ने एक बार फिर से लिटन को आउट कर दिया। विकेट लेने के बाद सिराज लिटन को घुरते हुए और कुछ बोलते हुए भी नजर आए जिसका वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है। बता दें कि इससे पहले भी वनडे में सिराज ने लिटन को क्लीन बोल्ड किया था।
https://twitter.com/_fans_cricket/status/1606577762407432194
https://twitter.com/SonySportsNetwk/status/1606593236310511616
Virat Kohli ने स्लिप में छोड़ा लिटना दास का कैच
वहीं इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दो बार लिटन दास का कैच छोड़ दिया। दरअसल पारी के 44वें ओवर की दूसरी बॉल पर लिटन दास को अक्षर पटेल ने छकाया और गेंद उनके बल्ले से टकराकर सीधे स्लिप में खड़े कोहली की ओर गई लेकिन वे सही समय पर जंप नहीं कर पाए और ये छुट गई। वहीं इसी ओवर की चौथी गेंद पर एक बार फिर से एज लगा और गेंद स्लिप की ओर गई लेकिन यहां पर भी कोहली ने आगे डाइव सही समय पर नहीं लगाई और गेंद उनकी उंगली से टकराकर नीचे गिर गई।
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
5 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
15 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
58 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines