IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 2-0 से जीत ली। दूसरा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक रहा और एक समय लग रहा था कि भारत को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ेगा लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को हार से बचा लिया। इस जीत के बाद टीम इंडिया को कई दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा बधाई दी जा रही है। इसी कड़ी में गॉड ऑफ क्रिकेट कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी भारत को बधाई संदेश दिया है।
सचिन तेंदुलकर ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई
बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक मैच में जीत के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच के खत्म होने के ठीक बाद एक ट्वीट किया और अय्यर और अश्निन को उनकी बल्लेबाजी के लिए सराहा। सचिन ने ट्वीट में लिखा कि ‘ सीरीज जीतने के लिए बधाई टीम इंडिया। बांग्लादेश के स्पिनर्स ने एक समय के लिए भारतीय टीम को बुरी स्थिति में डाल दिया था लेकिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने शानदार बल्लेबाजी कर भारतीय टीम को जीत की ओर ले गए।’
और पढ़िए – IPL 2023: कौन बनेगा SRH का नया कप्तान…रेस में शामिल हैं ये 4 दिग्गज
https://twitter.com/sachin_rt/status/1606890876378435586?s=20&t=cCIzqOGUleo6q4fuyW42lQ
मैच का लेखा-जोखा
इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश पहली पारी में 227 रनों पर सिमट गई। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम टीम 314 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम ने इसी के साथ 82 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 271 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत को जीत के लिए 144 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
भारतीय टीम ने शुरुआत में गंवाए विकेट
144 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत में ही विकेट गंवाना शुरू कर दिए और तीसरे दिन के अंत तक टीम ने प्तान केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा का विकेट गंवा दिया था। वहीं चौथे दिन की शुरुआत में ही टीम ने उनादकट, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल का भी विकेट गंवा दिया और टीम परेशानी में आ गई।
और पढ़िए – IPL 2023: यहां देख लीजिए सभी 10 टीमों के कप्तान, बस एक टीम के हाथ खाली
श्रेयस अय्यर और अश्विन ने खेली समझदारी वाली पारी
एक तरफ जहां भारतीय टीम परेशानी में थी और बांग्लादेश के हौसले बुलंद थे वहीं ऐसे समय पर टीम के दमदार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने समझदारी वाली पारी खेली। उन्होंने समय समय पर बांग्लादेश के खिलाड़ियों पर अटैक भी किया। रविचंद्रन अश्विन ने भी उनका महत्वपूर्ण समय पर साथ निभाया और टीम को जीत की ओर ले गए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
10 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines