IND vs BAN 2nd Test : भारतीय टीम बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज खेल रही है। दूसरा टेस्ट मीरपुर में खेला जाना है। इससे पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। दरअसल कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल ठीक नहीं हुए हैं और वे दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं। रोहित शर्मा के अलावा टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी अगले मैच में नहीं खेलेंगे। रोहित शर्मा के ना खेलने को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब बीसीसीआई ने इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
रोहित इसीलिए नहीं खेलेंगे दूसरे टेस्ट मैच
रोहित शर्मा हाथ के अंगूठे में की चोट अभी ठीक नहीं हुई है, जिसके चलते वह बांग्लादेश नहीं जाएंगे। रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच के दौरान हाथ के अंगूठे में गंभीर चोट लगी थी। वनडे सीरीज के एक मैच में कैच पकड़ने के दौरान रोहित शर्मा के अंगूठे पर गेंद लगी थी और वो चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वो आखिरी वनडे के साथ-साथ पहला टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए थे।
और पढ़िए – बूम-बूम अफरीदी के बल्ले में आज भी है दम, खड़े-खड़े एक हाथ से लगा दिया छक्का, देखें video
https://twitter.com/BCCI/status/1605108521426903045
और पढ़िए – IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टी20 मैच आज, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव
नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं रोहित
चोट लगने के बाद रोहित मुंबई लौट गए थे। वो फिलहाल बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं। पहले टेस्ट में कप्तानी केएल राहुल ने की थी, अब वो दूसरे टेस्ट में भी कप्तानी करेंगे। रोहित की जगह टीम में अभिमन्यु ईश्वरन को शामिल किया गया है।
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम: केएल राहुल (सी), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (वीसी), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (डब्ल्यूके), केएस भरत (डब्ल्यूके), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines