IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 2-0 से जीत ली। दूसरा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक रहा और एक समय लग रहा था कि भारत को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ेगा लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को हार से बचा लिया।
मैच का लेखा जोखा
इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश पहली पारी में 227 रनों पर सिमट गई। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम टीम 314 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम ने इसी के साथ 82 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 271 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत को जीत के लिए 144 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
और पढ़िए – IND vs BAN: ‘मैं उस समय…’ बांग्लादेश के खिलाड़ियों से क्यों भिड़े Virat Kohli? सिराज ने दिया जवाब
भारतीय टीम ने शुरुआत में गंवाए विकेट
144 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत में ही विकेट गंवाना शुरू कर दिए और तीसरे दिन के अंत तक टीम ने प्तान केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा का विकेट गंवा दिया था। वहीं चौथे दिन की शुरुआत में ही टीम ने उनादकट, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल का भी विकेट गंवा दिया और टीम परेशानी में आ गई।
श्रेयस अय्यर और अश्विन ने खेली समझदारी वाली पारी
एक तरफ जहां भारतीय टीम परेशानी में थी और बांग्लादेश के हौसले बुलंद थे वहीं ऐसे समय पर टीम के दमदार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने समझदारी वाली पारी खेली। उन्होंने समय समय पर बांग्लादेश के खिलाड़ियों पर अटैक भी किया। रविचंद्रन अश्विन ने भी उनका महत्वपूर्ण समय पर साथ निभाया और टीम को जीत की ओर ले गए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
29 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines