नई दिल्ली: टीम इंडिया ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में भले ही टीम इंडिया ने जीत हासिल की हो, लेकिन एक सवाल अब भी बना हुआ है कि पहले मैच में 8 विकेट चटकाने वाले कुलदीप यादव को दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर क्यों किया गया।
कोई अफसोस नहीं
मैच के बाद कप्तान केएल राहुल ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। केएल ने रविवार को स्वीकार किया कि भारत को दूसरी पारी में बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की कमी खली, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम टेस्ट से बाहर होने का कोई अफसोस नहीं है। राहुल ने बचाव करते हुए कहा, “मुझे फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। यह एक सही फैसला था। अगर आप विकेटों को देखें, तो हमारे तेज गेंदबाजों ने भी कई विकेट लिए हैं और उन्हें काफी मदद मिली। पिच पर काफी असंगत उछाल था।”
यह एक सही निर्णय था
चौथे दिन की कठिन पिच पर 145 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 74 रन बनाकर संघर्ष कर रहे भारत रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर ने आठवें विकेट के लिए 71 रन की शानदार साझेदारी की। इस साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया को तीन विकेट से जीत मिली।
केएल ने कहा, “हमने यहां वनडे में खेलने के अपने अनुभव को ध्यान में रखते हुए फैसला किया। हमने देखा कि स्पिन और उछाल दोनों के लिए मदद मिल रही है। यह एक संतुलित पक्ष होना था और मुझे लगता है कि यह एक सही निर्णय था।” कुलदीप ने 22 महीनों के बाद शानदार वापसी की थी। अश्विन के साथ निचले क्रम की साझेदारी में उन्होंने 40 रन की शानदार पारी भी खेली थी। इस टेस्ट में उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था।
अगर इम्पेक्ट प्लेयर रूल होता तो…
केएल ने आगे कहा- “यह वास्तव में एक कठिन निर्णय था, यह जानते हुए कि उन्होंने हमें आखिरी टेस्ट जिताया था, लेकिन खेल से एक दिन पहले पिच को देखकर हमें लगा कि तेज और स्पिन गेंदबाजों के लिए सहायता होगी और इसे ध्यान में रखते हुए हम खेलना चाहते थे। हमने सबसे अच्छी और संतुलित टीम चुनी।” राहुल ने कहा कि वह दूसरी पारी में कुलदीप को गेंदबाजी कराना पसंद करते अगर उनके पास ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम का विकल्प होता। राहुल ने कहा, “आदर्श रूप से अगर इम्पैक्ट प्लेयर रूल होता, तो मैं निश्चित रूप से कुलदीप को दूसरी पारी में लाना पसंद करता।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
37 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
44 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines