IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे सेकंड टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। इस मैच में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 231 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसके बाद भारत को जीत के लिए 144 रनों का लक्ष्य मिला। इस छोटे से टार्गेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। टीम को जीत के लिए फिलहाल 50 रन बनाने हैं और तीन विकेट बचे हैं। इस पारी में विराट कोहली का मेहंदी हसन ने विकेट लिया और उसके बाद जो हुआ वो हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।
विराट कोहली की हुई लड़ाई
विराट कोहली का विकेट स्पिनर मेहदी हसन ने लिया। वो शॉर्ट लेग पर लपके गए। विराट कोहली आउट होने के बाद बांग्लादेशी प्लेयर से भिड़ गए, हाल ये हुआ कि शाकिब अल हसन को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। मेहदी हसन की गेंद पर विराट कोहली का कैच मोमिनुल हसन ने लपका। इसके बीच विराट और कुछ बांग्लादेशी प्लयर्स के बीच बहस हो गई।विराट कोहली आउट होने के बाद क्रीज़ पर ही रुक गए और बांग्लादेशी प्लेयर्स पर भड़क गए। इस बीच बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन विराट कोहली के पास आए और उनसे बात की। तब जाकर विराट लौटे।
और पढ़िए – IND vs BAN 2nd Test: चौथे दिन का खेल शुरू, भारत को जीत के लिए चाहिए मात्र इतने रन
https://twitter.com/Master__Cricket/status/1606603977898196992?s=20&t=cCIzqOGUleo6q4fuyW42lQ
सिराज ने सवाल का नहीं दिया सीधा जवाब
विराट कोहली की लड़ाई को लेकर तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद जब मोहम्मद सिराज से पूछा गया तो वे इस सवाल से कन्नी काटते हुए नजर आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिराज ने कहा ‘सच कहूं तो उस टाइम में आइस बाथ ले रहा था। मैं कसम खाता हूं कि मुझे नहीं पता क्या हुआ था’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
16 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
29 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
56 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines