IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे सेकंड टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। इस मैच में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 231 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसके बाद भारत को जीत के लिए 144 रनों का लक्ष्य मिला। इस छोटे से टार्गेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई और टीम ने 4 विकेट गंवा दिए हैं। वहीं भारत को जीत के लिए 100 रन चाहिए। बांग्लादेश को जीतने के लिए 6 विकेट लेने की जरुरत है।
टीम इंडिया ने शुरुआत में ही गंवाए विकेट
दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को जीत के लिए 100 रनों की जरुरत है, फिलहाल अक्षर पटेल और नाइट वॉचमेन जयदेव उनादकट क्रीच पर मौजूद है, इससे पहले ओपनर कप्तान केएल राहुल, शुभमन गिल भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए, जबकि चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली भी सस्ते में पवेलियन लौट गए, जिससे टीम इंडिया की स्थिति थोड़ी कमजोर हुई है। हालांकि अभी श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन मौजूद है, जो बैटिंग करने में माहिर है, ऐसे में टीम इंडिया को लक्ष्य हासिल करने में ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए। लेकिन यहां से मुकाबला कड़ा होता नजर आ रहा है।
और पढ़िए – IND vs BAN: अय्यर और अश्विन ने की अर्धशतकीय साझेदारी, भारत ने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को दी मात
कहां देखें भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण?
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के तमाम खेल चैनल पर देखा जा सकता है।
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को देखने के लिए आप सोनी लिव एप पर जा सकते हैं। इसके आलावा अगर फ्री में इसका मजा उठाना चाहते हैं तो आपके पास जियो टीवी के अधिकार होने चाहिए। मोबाइल पर इसका फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines