नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत का टॉप ऑर्डर एक बार फिर बुरी तरह फेल हुआ। बांग्लादेश के 271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाजों के क्रीज पर आते ही पसीने छूटने लग गए।
श्रेयस अय्यर ने उठाई जिम्मेदारी
दूसरे ही ओवर में ओपनिंग करने उतरे विराट कोहली को इबादत हुसैन ने बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद तीसरे ओवर में शिखर धवन भी 8 रन बनाकर चलते बने। चौथे नंबर पर उतरे वाशिंगटन सुंदर 11 और विकेटकीपर केएल राहुल 14 रन बनाकर आउट हो गए। भारत के 4 विकेट महज 65 रन पर पवेलियन लौट गए। संकट में चल रही टीम इंडिया को अब अच्छी पार्टनरशिप की जरूरत थी। ऐसे में श्रेयस अय्यर ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठाते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हैरान कर दिया।
आते ही मचा दिया तूफान
श्रेयस ने आते ही अपने इरादे जताने शुरू कर दिए थे। उन्होंने खुद को दबाव से दूर रखा और आते ही चौका जड़ अपने इरादे जता दिए। चौथे ओवर में चौका जड़ उन्होंने अपना खाता खोला। इसके बाद आठवें ओवर में नसूम की आखिरी गेंद पर श्रेयस ने दो कदम आगे बढ़ाकर लॉन्ग ऑन की बाउंड्री पर करारा छक्का ठोक डाला। ये इतना शार्प छक्का था कि गेंदबाज बस देखता ही रह गया। इसके बाद श्रेयस ने वाशिंगटन सुंदर के साथ साझेदारी जमाई। उनके आउट होने के बाद श्रेयस ने अक्षर पटेल के साथ पार्टनरशिप की। श्रेयस ने 69 गेंदों में 4 चौके-एक छक्का ठोक हाफ सेंचुरी ठोक डाली। ये उनके वनडे करियर की 14वीं हाफ सेंचुरी थी।
और पढ़िए – AUS vs WI: दूसरे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही ऑस्ट्रेलिया, टीम में हुआ ये बड़ा बदलाव
82 रन बनाकर हुए आउट
श्रेयस अय्यर ने 102 गेंदों में 6 चौके-3 छक्के जड़कर 82 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें 35वें ओवर में मेहदी हसन ने आफिफ हुसैन के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा। श्रेयस ने पांचवें विकेट के लिए 107 रन की पारी खेली। वे जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 172 रन हो चुका था। श्रेयस ने अपनी शानदार पारी से टीम इंडिया को जीत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
16 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
17 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
36 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
49 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
58 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
2 hrs agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines