नई दिल्ली: टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन जारी है। बुधवार को मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे में भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार बल्लेबाजी कर उम्मीदें जगाईं, लेकिन उनकी पारी बेकार गई क्योंकि वे टीम को आखिरी बॉल पर छक्का मार जीत नहीं दिला सके।
लास्ट बॉल पर चूक गए रोहित, बोले- फ्रैक्चर नहीं है
28 गेंदों में 3 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 51 रन जड़ने के बावजूद रोहित लास्ट बॉल पर चूक गए। इस मैच में हार के बाद टीम इंडिया सीरीज भी गंवा बैठी है। हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने हार के कारण बताते हुए अपनी इंजरी पर भी अपडेट दिया। रोहित ने कहा- ईमानदारी से अंगूठा बहुत सही नहीं है। अंगुली में कुछ डिसलोकेशन (हड्डी हिली हुई) है, लेकिन फ्रैक्चर नहीं है। यही वजह है कि मैं मैदान पर आकर बल्लेबाजी कर सका।
और पढ़िए – IND vs BAN: Shakib Al Hasan के जाल में फंस गए वाशिंगटन सुंदर…Litton Das ने लपका कैच, देखें VIDEO
फील्डिंग के दौरान लगी चोट
रोहित को फील्डिंग के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी। मोहम्मद सिराज के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें स्लिप में फील्डिंग के दौरान चोट लगी। इसके बाद वे कराहते हुए देखे गए। भारतीय कप्तान को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और उनकी जगह रजत पाटीदार ने ली। बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर चोट की पुष्टि की। बीसीसीआई ने कहा है कि उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया था। इसके बाद वह मैदान पर वापस आ गए।
मेहदी हसन का बड़ा योगदान
बांग्लादेश की जीत में मेहदी हसन का बड़ा योगदान रहा। पहले उन्होंने बल्ले से तबाही मचाते हुए आठवें नंबर पर रिकॉर्ड 100 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 6.1 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इबादत हुसैन ने 10 ओवर में 45 रन देकर 3 और शाकिब अल हसन ने 10 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट निकाले। मुस्तफिजुर रहमान और महमुदूल्लाह को एक-एक विकेट मिला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
27 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines