IND vs BAN: टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा की 28 गेंद पर 51 रनों की नाबाद पारी के बावजूद दूसरे वनडे में 5 रनों से हार गई। इस मैच में पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने 272 रनों का टारगेट सेट किया था, इस टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 49.4 ओवर में 9 विकेट पर 260 रन बना लिए थे।
टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी दो गेंद पर दो छक्कों की जरूरत थी। रोहित ने 5वीं गेंद पर छक्का जमा दिया, लेकिन आखिरी गेंद पर वे ऐसा नहीं कर सके। इसके साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।
और पढ़िए –Abrar Ahmed ने समेट डाली इंग्लैंड की पूरी टीम, बैक टू बैक ऐसे दिए झटके, देखें VIDEO
मैच के बाद कोच ने रोहित शर्मा को लेकर किया ये बड़ा खुलासा
रोहित शर्मा की चोट को लेकर टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेसकॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि ‘अभूतपूर्व मतलब उसके लिए ऐसी बहादुरी दिखाना, उसे सीरियस डिसलोकेशन हुआ था, उसको हॉस्पिटल ले जाना पड़ा था, उसे अपना डिसलोकेशन सही कराना पड़ा, हाथ में टांके आए हुए थे, कुछ इंजेक्शन्स लिए, जिससे बस वह जा सके और बल्लेबाजी कर सके, इसका क्रिकेट उसको जाता है, क्योंकि उसने ठान रखा था कि जरूरत पड़ने पर वह जाएगा और चांस लेना चाहता था, कप्तान के तौर पर उसने बहादुरी दिखाई, दुर्भाग्य से हम मैच जीत नहीं पाए।
https://twitter.com/BCCI/status/1600712319780417537?s=20&t=CcMM9_FRPlUkMT53IgEIkA
और पढ़िए –Abrar Ahmed ने समेट डाली इंग्लैंड की पूरी टीम, बैक टू बैक ऐसे दिए झटके, देखें VIDEO
रोहित शर्मा ऐसे हुए थे चोटिल
आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश की पारी के दूसरे ही ओवर में स्लिप में कैच लेते समय चोटिल हुए थे। इस दौरान उनके हाथ से खून निकलने लगा था। लिहाजा वह तुरंत मैदान से बाहर गए थे। हॉस्पिटल में उनका स्कैन भी कराया गया था, रोहित के ओपनिंग नहीं करने से लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम मुश्किल में पड़ गई थी। जब भारत के पास कोई बल्लेबाज नहीं बचा तो 9वें नंबर पर रोहित शर्मा क्रीज पर आए थे।
दूसरे वनडे में 5 रन से हारी टीम इंडिया
रोहित शर्मा ने क्रीज पर आकर शुरू में थोड़ा समय लिया, लेकिन फिर टूटे हाथ के सहारे बड़े शॉट खेले और 28 गेंदों में नाबाद 51 रन जड़ दिए। इस तूफानी पारी में भारतीय कप्तान रोहित ने 5 छक्के और 3 चौके लगाये, लेकिन रोहित के इस बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद टीम को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अंतिम दो गेंद में 12 रन चाहिए थे, रोहित ने पांचवी गेंद पर छक्का जड़ा था, लेकिन अंतिम गेंद वह मिस कर गए। इस तरह टीम इंडिया 5 रन से मुकाबला हार गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
56 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines