नई दिल्ली: बांग्लादेश टूर पर गई टीम इंडिया को एक के बाद एक दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। बुधवार को मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में हार के बाद टीम इंडिया सीरीज भी गंवा बैठी। भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए 69 रन पर 6 विकेट चटका दिए थे, लेकिन इसके बाद मेहदी हसन और महमूदुल्लाह ने मिलकर ऐसा तूफान मचाया कि टीम का स्कोर 271 रन पहुंचा दिया।
भारतीय टीम की बल्लेबाजी खराब रही, लेकिन बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने भी पिच के हिसाब से अच्छी रणनीति अपनाई। 48वां ओवर उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान को थमाया और यही मैच का टर्निंग पॉइंट भी रहा क्योंकि मोहम्मद सिराज इस ओवर में एक भी रन नहीं ले पाए। जिसके चलते कप्तान रोहित शर्मा को स्ट्राइक नहीं मिल सकी और लक्ष्य बड़ा हो गया। अब बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने अपनी रणनीति का खुलासा किया है।
और पढ़िए – IND vs BAN: ‘मेरा अंगूठा..’, रोहित शर्मा ने मैच के बाद चोट पर किया बड़ा खुलासा
सीरीज जीतना सपना सच होने जैसा
बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने मैच के बाद कहा- कप्तान के तौर पर अपनी पहली सीरीज जीतकर बहुत खुश हूं, काफी अच्छा लग रहा है। कप्तान के तौर पर सीरीज जीतना सपना सच होने जैसा है। हमें लगा कि 240-250 अच्छा स्कोर है। हम दबाव में थे, हमने छह विकेट जल्दी गंवाए, लेकिन मिराज और महमुदुल्लाह भाई ने जिस तरह से खेला वह शानदार था। पता नहीं उनकी बातचीत क्या थी, लेकिन उन्होंने जो किया वह शानदार था।
गेंदबाजों को रोटेट करता रहा
लिटन ने अपनी गेंदबाजी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा- मैं अपने मुख्य गेंदबाजों को घुमाना चाहता था क्योंकि दूसरे हाफ में अच्छी पिच थी। इसलिए मैं गेंदबाज बदलता रहा। मैं अपने कई मुख्य गेंदबाजों को जल्दी गेंदबाजी नहीं करा सकता था। हमारा अगले गेम का फोकस भी जीत पर ही होगा। निश्चित तौर पर हम अगला मुकाबला भी जीतने जा रहे हैं।
और पढ़िए – IND vs BAN: घायल रोहित शर्मा ने बल्ले से मचाई तबाही…कूट डाले 5 खतरनाक छक्के, देखें VIDEO
बहुत अच्छा लग रहा है: मेहदी
प्लेयर ऑफ द मैच मेहदी हसन ने मैच के बाद कहा- मुझे ऐसा करने का मौका देने के लिए सारा श्रेय भगवान को जाता है। मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है। बहुत अच्छा लग रहा है। पिछले कुछ वर्षों में मैंने बल्लेबाजी पर कड़ी मेहनत की है और कुछ क्षेत्रों में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित किया है। मेरे कोचों ने मुझे अपने खेल में सुधार के बारे में काफी जानकारी दी है। रियाद भाई (महमुदुल्लाह) मुझसे कहते रहे कि हमें गहरी पारी खेलने की जरूरत है। हमारी बातचीत ज्यादातर साझेदारी के छोटे लक्ष्य रखने के बारे में थी। मैं गेंद से अच्छे एरिया में हिट करने की कोशिश कर रहा था और उन पर दबाव बना रहा था। यह मेरे लिए शानदार लम्हा था। गेंदबाजी करते समय मैंने सिर्फ अच्छे क्षेत्र आजमाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
32 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
50 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines