नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में कई रोमांचक मोड़ सामने आ रहे हैं। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 404 रन बनाए तो वहीं बांग्लादेश की टीम बिखरती चली गई। इस दौरान मैच के बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास के बीच फाइट हो गई।
अंपायर को कराना पड़ा बीच-बचाव
ये नजारा 14 वें ओवर में देखने को मिला। सिराज ने जैसे ही इस ओवर की पहली गेंद डाली, लिटन ने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन सिराज उनकी ओर बढ़े और कुछ कहने लगे। सिराज अपनी तरफ आता देख लिटन नाराज हो गए। वे सिराज की ओर बढ़े और कान पर हाथ रखकर पूछने लगे क्या बोला? लिटन इस तरह बौखला गए कि अंपायर को बीच-बचाव में आना पड़ा।
अगली ही गेंद पर चटका डाला विकेट
सिराज ने उनकी बात का कोई जवाब नहीं दिया क्योंकि उनकी बॉल जवाब देने के लिए तैयार बैठी थी। अब बारी थी कि अगली गेंद की। सिराज ने जैसे ही लिटन को अगली गेंद ओवर द विकेट डाली, लिटन ने इसे एक बार फिर रोकने की, लेकिन बॉल जमीन में टप्पा खाकर सीधे विकेटों में जा टकराई और गिल्लियां उड़ गईं।
https://twitter.com/SonySportsNetwk/status/1603342999387185152
कोहली ने दे दिया जवाब
ये नजारा देख जहां सिराज अपने मुंह पर अंगुली रख सेलिब्रेशन करने लगे तो वहीं विराट कोहली ने कान पर हाथ रखकर लिटन को उनके अग्रेशन का जवाब दे दिया। सिराज और विराट खुद अपने अग्रेशन के लिए जाने जाते हैं और जब दोनों खिलाड़ी मैदान पर हों तो इनसे पंगा लेना खतरे से कम नहीं है। बहरहाल, लिटन को इस फाइट के बाद महज 24 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।
और पढ़िए – IND vs BAN: सिराज ने कर दिया खुलासा, बताया- लिटन दास से क्या बोला
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1603316180147740673
सिराज-कुलदीप की शानदार गेंदबाजी
सिराज ने पहली ईनिंग में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 9 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटका डाले। वहीं कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट उड़ाए। उमेश यादव को एक विकेट मिला। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर बांग्लादेश ने 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं और वह 271 रन से पीछे चल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे दिन मैच क्या मोड़ लेता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
5 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
26 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
38 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
41 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines