IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दूसरी पारी 298 रन बनाकर घोषित कर दी और बांग्लादेश को 572 रन बनाने का टार्गेट दिया। इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की लेकिन बाद में लगातार विकेट गंवा दिए। वहीं भारतीय टीम की तरफ से जहां एकतरफ गेंदबाजी दमदार रही वहीं दूसरी तरफ ऋषभ पंत ने भी खतरनाक विकेट कीपिंग की और एक बेहतरीन कैच के साथ एक शानदार स्टंपिंग भी की।
ऋषभ पंत ने धोनी की दिलाई याद
बांग्लादेश की पारी में ऋषभ पंत हर तरफ छाए रहे। पंत ने पहले विराट कोहली के हाथों से छटकी गेंद को सुपरमैन कैच पकड़कर लपका वहीं इसके बाद 87वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर नुरल हसन आगे बढ़कर शॉट मारने गए लेकिन गेंद सीधे विकेट के पीछे खड़े पंत के हाथों में चली गई। जिसे देखकर नुरल पलटे लेकिन पंत ने गोली की रफ्तार से स्टंपिंग कर दी जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं लोगों को इसे देखकर एमएस धोनी की भी याद आ गई।
और पढ़िए – AUS vs SA: Nortje ने रफ्तार से दिया चकमा… खड़े रह गए Steven Smith, गेंद उड़ा ले गई गिल्लियां
https://twitter.com/mdafroz04/status/1604053152940331008
https://twitter.com/SonySportsNetwk/status/1604065761902743552
जाकिर हसन ने जड़ा शतक
इससे पहले बांग्लादेश की तरफ से ओपनर जाकिर हसन (100) अपने डेब्यू मैच में शतक जमाकर आउट हुए। उन्होंने 224 गेंदों पर 100 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 1 छक्के मारा। इसी के साथ वे बांग्लादेश के लिए डेब्यू में शतक जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। जाकिर से पहले तीन खिलाड़ी यह कमाल कर चुके हैं। इनमें अमीनुल इस्लाम, मोहम्मद अशरफुल और अबुल हसन का नाम शामिल है।
और पढ़िए – IND vs BAN: Axar ने पलक झपकते ही कर दिया Mushfiqur का खेल, उखाड़ फेंका ऑफ स्टंप, देखें
बांग्लादेश के लिए टेस्ट डेब्यू पर शतक
-अमीनुल इस्लाम 145 बनाम इंडिया, ढाका 2000
-मोहम्मद अशरफुल 114 बनाम श्रीलंका, कोलंबो 2001
-अबुल हसन 113 बनाम वेस्टइंडीज, खुलना 2012
-जाकिर हसन 100 बनाम इंडिया चट्टोग्राम, 2022
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
48 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines