IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच कल यानी 14 दिसंबर से पहला टेस्ट खेला जाएगा। इस मैच को जीतने के लिए दोनों टीमें अपनी-अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगी। इस मैच को जीतकर जहां एकतरफ भारत की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के पास एक और उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है।
विराट कोहली के पास कोच राहुल द्रविड़ को पछाड़ने का मौका
बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में शतक जड़ने वाले कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। कोहली जब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे तो उनके पास अपने कोच राहुल द्रविड़ को पछाड़ने का मौका होगा। दरअसल बांग्लादेश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय की लिस्ट में विराट कोहली 4 मैचों की 5 पारियों में 78 की औसत से 392 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं।
वहीं कोच राहुल द्रविड़ 10 पारियों में 70 की औसत और 3 शतकों के दम पर 560 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। अगर कोहली इस सीरीज में 169 रन बना लेते हैं तो वे राहुल द्रविड़ को पछाड़ देंगे। इस लिस्ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 136 की औसत से 860 रन बनाए हैं।
और पढ़िए – IND vs BAN 1st Test: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (india vs bangladesh head to head record)
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन 11 मैचों में से भारत ने 9 पर कब्जा किया है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
55 mins agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
55 mins agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
56 mins agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 hr agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
1 hr agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
2 hrs agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
2 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 hrs agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
3 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines