IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने फर्स्ट इनिंग में 404 रन बनाए जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम पत्तों की तरफ बिखर गई और सिर्फ 150 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के इतने कम स्कोर बनाने के बाद भारत के पास उसे फॉलो ऑन देने का मौका था लेकिन टीम ने दोबारा बल्लेबाजी करना चाही और टीम के ओपनर शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ दिया और टीम को दमदार शुरुआत दी। वे अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।
और पढ़िए – AUS vs SA 1st test: ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में लौटा तूफानी गेंदबाज
शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक, राहुल-रोहित को छोड़ा पीछे
275 रनों की बढ़त लेने के बाद दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत दमदार रही और टीम के दोनों ही ओपनरो ने बांग्लादेश को विकेट नहीं लेने दिए। हालांकि 23वें ओवर में केएल राहुल 23 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन शुभमन गिल ने पारी को संभाले रखा। उन्होंने अर्धशतक जड़ दिया है और फिलहाल खबर लिखे जाने तक 76 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने एक रिकॉर्ड भी हासिल कर लिया है।
शुभमन गिल इस 76 रनों की पारी के साथ भारत के लिए 2022 में खेले गए सभी टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बड़ा स्कोर बनाने वाले ओपनर बन गए हैं। इससे पहले इस साल भारतीय टीम की ओपनिंग बेहद खराब रही और केएल राहुल और रोहित शर्मा में से कोई भी 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सका। ऐसे में 2022 में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में वे नंबर 1 पर पहुंच गए हैं।
और पढ़िए – IND vs BAN: मैदान पर Shubman Gill ने मचाई तबाही…जड़ दिए 3 खतरनाक छक्के, देखें VIDEO
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1603655888350646272
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
28 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines